सागर कुमार/न्यूज़11 भारत
आंध्र प्रदेश/डेस्क: आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर श्री वेंकटेश स्वामी मंदिर से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है. यह मंदिर लगभग 17 साल पुराना है. यहाँ मनोकामना पूरी होने पर बाल दान करने की पुरानी परंपरा है. भक्त मन्नत पूरी होने पर तिरुपति बालाजी मंदिर में अपना मुंडन करवाते हैं और अपने बाल दान करते हैं. यह भक्तों का भगवान के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक है.
तिरुपति बालाजी मंदिर में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं. बालाजी मंदिर की एक दिन की कमाई लगभग 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपये हुंडी या चढ़ावे के रूप में होती हैं. वहीं विशेष अवसरों और त्योहारों पर यह राशि बढ़कर 7 करोड़ रुपए से भी अधिक हो जाती है. मालूम हो आंध्र प्रदेश का तिरुपति बालाजी मंदिर भारत का सबसे अमीर मंदिर माना जाता है.
इसे भी पढ़ें: कल देशभर में बैंक रहेंगे बंद, कर्मचारी-अधिकारी हड़ताल पर; तीन दिन नहीं खुलेगा बैंक