International Women’s Day 2026: घर से ऑफिस तक, हर महिला की मेहनत को सलाम.. जानें इस दिन का महत्व

By : Mansi Kumari
International Women’s Day 2026: घर से ऑफिस तक, हर महिला की मेहनत को सलाम.. जानें इस दिन का महत्व

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
दुनिया भर में महिलाओं के योगदान, उनके संघर्ष और उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता हैं. यह दिन महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर होता हैं. समाज, परिवार और देश के विकास में महिलाओं की भूमिका हमेशा अहम रही हैं. चाहे महिलाएं घर पर परिवार की देखभाल करती हों या पेशेवर जीवन में काम कर रही हों, हर क्षेत्र में उन्होंने अपनी मेहनत, समझ और ताकत से ऊंचाइयां हासिल की हैं.

महिला दिवस की शुरुआत और इतिहास
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास 20वीं सदी की शुरुआत में महिलाओं के अधिकारों के लिए उठाए गए आंदोलनों से जुड़ा हैं. साल 1908 में अमेरिका में हजारों महिला मजदूरों ने समान वेतन, बेहतर कामकाजी परिस्थितियों और मतदान के अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. इसके बाद 1910 में डेनमार्क के कोपेनहेगन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जर्मन समाजवादी नेता क्लारा ज़ेटकिन ने महिलाओं के लिए एक विशेष दिन मनाने का प्रस्ताव रखा. इस विचार से महिला दिवस का वैश्विक आंदोलन शुरू हुआ.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता हैं. इस दिन दुनिया के कई देशों में स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और सामाजिक संस्थाओं में महिलाओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. महिलाओं को अवॉर्ड, सर्टिफिकेट और गिफ्ट देकर उनके योगदान को सराहा जाता हैं. साल 2026 की महिला दिवस की थीम “Give to Gain” रखी गई हैं. इस थीम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सहयोग और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना हैं.

महिला दिवस का महत्व
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और अवसर दिलाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना हैं. यह दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सम्मान देने का माध्यम हैं. मौजूदा समय में भी महिलाएं कई क्षेत्रों में समान अवसर पाने के लिए संघर्ष कर रही हैं. महिला दिवस यह याद दिलाता है कि महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी हैं. यही कारण है कि यह दिन समाज में महिलाओं की स्थिति सुधारने और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता हैं.

यह भी पढ़े:  Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी की दस्तक, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी

संबंधित सामग्री

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी परीक्षा घोटाला मामले में टीएसआर के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका लगा है.

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम राजेश कुमार बग्गा की अदालत ने दोषी गाण्डेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी सिराज अंसारी के सजा के बिंदुओं पर सुनवाई की.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.