Rashifal 2026: आज इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले! करियर में मिलेगी बाद सफलता.. जानें आज का राशिफल

By : Mansi Kumari
Rashifal 2026: आज इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले! करियर में मिलेगी बाद सफलता.. जानें आज का राशिफल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
17 मई 2026 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आया हैं. कहीं आर्थिक मजबूती और करियर में सफलता के योग है तो कहीं सावधानी और धैर्य रखने की जरुरत हैं. खासकर सिंह राशि के जातकों के लिए अज का दिन बेहद शुभ माना जा रहा हैं. आइए जानते है आज का पूरा राशिफल, किस राशि के लिए कैसे रहेगा दिन.

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा होगा. आर्थिक मामलों में सुधार होगा और बचत के नए अवसर मिल सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी बातों का प्तभाव दिखाई देगा. परिवार का सहयोग भी मिलेगा और घर में सकारात्मक माहौल रहेगा. 

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे. व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ के संकेत हैं. लंबे समय से रुके काम आगे बढ़ सकते हैं.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को आज सावधानी से आगे बढ़ना होगा. मानसिक भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें. वरिष्ठों की सलाह उपयोगी रहेगी. आर्थिक मामलों में लापरवाही से बचें और रिश्तों में संयम रखें.

कर्क राशि
कर्क राशि के लिए दिन बहुत शुभ संकेत दे रहा हैं. नौकरी और व्यापार में स्थिति मजबूत होगी. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती हैं. पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास रहेगा. करियर में नई संभावनाएं मिलेंगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापारिक योजनाएं गति पकड़ेगी. परिवार और दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन प्रगति लेकर आ सकता हैं. व्यापार और करियर में नए अवसर मिलेंगे. महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभकारी होगी. आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा.

तुला राशि
तुला राशि वालो को आज सावधानी बरतने की जरुरत हैं. भावनात्मक निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं. कार्यक्षेत्र में धैर्य रखना जरुरी होगा. खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी भी दबाव में निर्णय न लें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन उपलब्धियों से भरा होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी. टीमवर्क से लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. परिवार का सहयोग भी मिलेगा.

धनु राशि
धनु राशि वालों को आज व्यावहारिक सोच अपनानी होगी. विरोधियों से सतर्क रहे और दस्तावेजों को ध्यान से जांचे. आर्थिक मामलों में संयम रखें. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी.

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन पुरानी यादों और रिश्तों को मजबूत करने वाला रहेगा. दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी और वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का आज भावनात्मक संतुलन बनाए रखना होगा. जल्दबाजी से बचें और हर स्थिति को समझकर निर्णय लें. कार्यक्षेत्र में धैर्य से सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. 

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा. नई योजनाओं को समर्थन मिलेगा और करियर में प्रगति के संकेत हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से चली आ रही उलझनें खत्म हो सकती हैं. 

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: कहीं आग जैसी गर्मी तो कहीं बिजली-तूफान का कहर! झारखंड में मौसम का डबल अटैक
 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य