न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आज सोमवार को जस्टिस सूर्यकांत ने भारत के 53वें चीफ जस्टिस (CJI) के रूप में शपथ ग्रहण की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के सर्वोच्च पद की शपथ दिलाई. जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल लगभग 15 महीने का होगा और वे 9 फरवरी, 2027 को सेवानिवृत्त होंगे. वे वर्तमान CJI जस्टिस भूषण आर. गवई की जगह लेंगे. उनकी शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत कई वरिष्ठ न्यायाधीशों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया.
यह भी पढ़े: पटना: होटल में बिल मांगने पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, तीन गिरफ्तार