Katrina Kaif
एक्सक्लूसिव

Katrina Kaif के बदलते लुक पर सोशल मीडिया की नजर, बढ़ते वजन के लिए हुईं ट्रोल

बॉलीवुड की खूबसूरत और फिट अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली कैटरीना कैफ एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. उनके बढ़ते वजन को सोशल मीडिया पर देखकर कुछ यूजर्स तरह-तरह के कमेन्ट करने लगे.

By : Amisha Pathak
Katrina Kaif के बदलते  लुक पर सोशल मीडिया की नजर, बढ़ते वजन के लिए हुईं ट्रोल

न्यूज़11 भारत

एंटरटेनमेंट/डेस्क: बॉलीवुड की खूबसूरत और फिट अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली कैटरीना कैफ एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्हें अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में पति और ऐक्टर विक्की कौशल के साथ देखा गया था. जिसमें उनका लुक थोड़ा अलग था. दरअसल, कैटरीना हाल ही में मां बनी हैं जिस कारण उनका वजन थोड़ा बढ़ गया है. उनके इसी बढ़ते वजन को सोशल मीडिया पर देखकर कुछ यूजर्स तरह-तरह के कमेन्ट करने लगे. कैटरीना को लंबे समय से उनके फिटनेस और ग्लैमरस अंदाज के लिए जाना जाता है. ऐसे में जब उनकी तस्वीरों या वीडियो में पहले के मुकाबले थोड़ा अलग लुक नजर आया, तो सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया. जहां कुछ लोगों ने उनके लुक पर सवाल उठाए, वहीं कई यूजर्स ने ट्रोलिंग को गलत बताते हुए कहा कि किसी के शरीर में आए बदलाव को चर्चा का विषय नहीं बनाना चाहिए.

हालांकि, सेलिब्रिटीज की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके लुक, कपड़ों और फिटनेस को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है. कैटरीना भी इससे अछूती नहीं है. लेकिन किसी के वजन में बदलाव होना सामान्य बात है और इसे लेकर लगातार कमेंट करना बॉडी शेमिंग की तरफ ले जाता है. फिलहाल कैटरीना के बदले लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा भले ही ज्यादा हो, मगर अभिनेत्री की ओर से इस ट्रोलिंग पर कोई खास प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में कैटरीना कैफ अपने नए लुक के साथ फैंस के बीच किस अंदाज में नज़र आती हैं.