अजगर

रांची: खलारी के पोल्ट्री फार्म में मिला विशालकाय अजगर, करीब 25 मुर्गियों को बनाया शिकार 

संदीप नायक ने बताया कि उनके फार्म से बीते कई दिनों से रोजाना मुर्गियां गायब हो रही थी.

By : Dipali Kumari
रांची: खलारी के पोल्ट्री फार्म में मिला विशालकाय अजगर, करीब 25 मुर्गियों को बनाया शिकार 

मुमताज अहमद/न्यूज़ 11 भारत 
खलारी/डेस्क:
राजधानी रांची के खलारी प्रखंड के हुटाप पंचायत स्थित बाजारटांड़ कृतधौड़ा में आज शनिवार सुबह एक विशालकाय अजगर देखते ही इलाके में हड़कंप मच गयी. संदीप नायक के पोल्ट्री फार्म में अजगर देखा गया. गांव में यह सूचना फैलते ही अजगर देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. 

पोल्ट्री फार्म के संचालक संदीप नायक ने बताया कि उनके फार्म से बीते कई दिनों से रोजाना मुर्गियां गायब हो रही थी. मुर्गियों के इस तरह गायब होने पर उन्हें चोरी की आंशका हुई. इसी बीच आज शनिवार सुबह जब वह फार्म पहुंचे, तो उन्होंने कोने में पड़े अजगर को देखा. करीब 4-5 मुर्गी खाकर अजगर का पेट पूरी तरह फुला हुआ था और वह हिलने-डुलने की स्थिति में भी नहीं था. अजगर को देखते ही यह समझ आ गया कि रोजाना यही मुर्गियों को अपना शिकार बना रहा था. संदीप नायक ने बताया कि अजगर ने अब तक करीब 24-25 मुर्गियों को अपना शिकार बनाया है. 

फार्म में अजगर देखने के बाद पूर्व मुखिया आशा देवी को इसकी सूचना दी गयी. उन्होंने तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को इसकी जानकारी दी. साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित कब्जे में ले लिया.
वन विभाग की ओर से मौके पर पहुंचे अजय मुंडा ने अजगर को अपने संरक्षण में लिया. इसके बाद अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की प्रक्रिया पूरी की गई. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में हत्या का केस, गुजरात में जिंदा मिली महिला; मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा

संबंधित सामग्री

पाकुड़: SDPO आवास में घुसा जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी 

पाकुड़: SDPO आवास में घुसा जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी 

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी व सुरक्षा के साथ कोबरा का सफल रेस्क्यू किया.

रांची: CIT में कार्यरत गार्ड की अचानक गिरकर मौत 

रांची: CIT में कार्यरत गार्ड की अचानक गिरकर मौत 

गार्ड सीआईटी भवन के ऊपर लगे टंकी में पानी देखने गए थे कि पानी भरा है या नही. इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर गए.

जमीन फर्जीवाड़ा: हेमंत सोरेन पर आरोप गठन के बिंदु पर अब सोमवार को होगी सुनवाई

जमीन फर्जीवाड़ा: हेमंत सोरेन पर आरोप गठन के बिंदु पर अब सोमवार को होगी सुनवाई

हेमंत सोरेन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होंगे.

गुमला की प्रगति कुमारी को UGC-NET परीक्षा में मिली बड़ी सफलता, क्षेत्र में खुशी का माहौल 

गुमला की प्रगति कुमारी को UGC-NET परीक्षा में मिली बड़ी सफलता, क्षेत्र में खुशी का माहौल 

गुमला जिले की बसिया निवासी प्रगति कुमारी ने अपनी मेधा और लगन का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

जमीन फर्जीवाड़ा: हेमंत सोरेन पर आरोप गठन के बिंदु पर आज होगी सुनवाई 

जमीन फर्जीवाड़ा: हेमंत सोरेन पर आरोप गठन के बिंदु पर आज होगी सुनवाई 

मामले की सुनवाई पीएमएलए की विशेष कोर्ट में होगी.