आत्महत्या

पलामू: डागरा पुलिस पिकेट में तैनात SAP सूबेदार ने खुद को मारी गोली, मौत

पिकेट में तैनात सैप (SAP) के सूबेदार बुचुन पाल ने अपनी ही सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है.

By : Dipali Kumari
पलामू: डागरा पुलिस पिकेट में तैनात SAP सूबेदार ने खुद को मारी गोली, मौत

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डागरा पुलिस पिकेट से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यहाँ पिकेट में तैनात सैप (SAP) के सूबेदार बुचुन पाल ने अपनी ही सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. आज शनिवार की सुबह हुई इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

अचानक चली गोली की तेज आवाज सुनकर जब साथी जवान तुरंत मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने सूबेदार को मृत पाया. घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर डीएसपी प्रशांत कुमार दल-बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

शुरुआती जाँच में मामला मानसिक तनाव या निजी कारणों से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर संभावित एंगल से गहराई से जाँच कर रही है. पिकेट पर तैनात अन्य जवानों से भी पूछताछ की जा रही है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.   हालांकि अब तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है कि किन कारणों से खुद को गोली मारी है.

इसे भी पढ़ें: रांची: देर रात BIT मेसरा के हॉस्टल में पंखे से लटका मिला छात्रा का शव

संबंधित सामग्री

झारखंड में हत्या का केस, गुजरात में जिंदा मिली महिला; मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा

झारखंड में हत्या का केस, गुजरात में जिंदा मिली महिला; मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा

महिला के पिता ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया और उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया

रांची: देर रात BIT मेसरा के हॉस्टल में पंखे से लटका मिला छात्रा का शव

रांची: देर रात BIT मेसरा के हॉस्टल में पंखे से लटका मिला छात्रा का शव

बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (BIT) मेसरा के हॉस्टल में एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला.

रांची: कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली,  सुबह 10 बजे से होगा शट डाउन  

रांची: कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली,  सुबह 10 बजे से होगा शट डाउन  

आज शनिवार को शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहेगी.