पश्चिम बंगाल में बड़ा एक्शन, कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास गिरफ्तार

By : Pratyush
पश्चिम बंगाल में बड़ा एक्शन, कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पश्चिम बंगाल में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास को गिरफ्तार कर लिया गया हैं. गिरफ्तारी गुरुवार को की गई, जिसके बाद राज्य के पुलिस महकमे और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई हैं.

आरोप है कि शांतनु सिन्हा बिस्वास एक संगठित वसूली और जमीन हड़पने के रैकेट से जुड़े हुए थे. जांच एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की मदद की और जमीन कब्जाने के मामलों में भूमिका निभाई.

पूछताछ में असहयोग का आरोप
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे थे और जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे. कई बार समन भेजे जाने के बाद भी वे एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. पिछले महीने ED ने उनके आवास पर छापेमारी की थी, जहां से कई अहम और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए थे. इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर आगे की जांच को मजबूत किया गया.

जांच एजेंसी ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया था, ताकि वे देश से बाहर न जा सकें. यह नोटिस सभी एयरपोर्ट और सुरक्षा एजेंसियों को भेजा गया था. साथ ही उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने के लिए संबंधित विभागों से संपर्क किया गया था. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अधिकारी के संबंध कथित रूप से कुख्यात अपराधियों ‘सोना पप्पू’ और ‘सन एंटरप्राइजेज’ के एमडी जॉय कामदार से जुड़े थे. इन नेटवर्क के जरिए अवैध वसूली और जमीन कब्जाने का रैकेट चलाने के आरोप लगाए गए हैं.

बता दें कि, शांतनु सिन्हा बिस्वास को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का करीबी माना जाता रहा हैं. ऐसे में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी ने राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज होने की संभावना हैं.

यह भी पढ़े: PM मोदी की अपील का असर, वर्क फ्रॉम होम से लेकर खर्च कटौती तक.. दिल्ली सरकार ने लिए कई बड़े फैसले
 

संबंधित सामग्री

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. 

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी चल रही है. 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड जाने वाले रास्ते के पास स्थित पिकनिक होटल में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. 

बेड़ो: जंगली भालू के हमले से महिला गंभीर, रांची रिम्स रेफर 

बेड़ो: जंगली भालू के हमले से महिला गंभीर, रांची रिम्स रेफर 

भालू ने महिला की छाती को नाखूनों से नोच दिया और जांघ में काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

राजकीय सम्मान के साथ होगा अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ होगा अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज शाम महाराष्ट्र के पुणे स्थित फार्महाउस में होगा.