न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक बुलाई है. इस बैठक में MLC चुनाव को लेकर रणनीति बनायीं जाएगी. बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन होगा. साथ ही NDA के सभी घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय पर भी चर्चा की जाएगी.
इसके अलावा बागी और असंतुष्ट विधायकों को साथ लाने की कवायद पर भी चर्चा हो सकती है. जदयू के एक विधायक और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीन विधायकों को NDA के साथ लाने पर मंथन हो रहा है.
बताते चलें MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी