आमिर खान

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने आमिर खान को दी जान से मारने की धमकी, लव जिहाद का लगाया आरोप 

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है.

By : News11 Bharat
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने आमिर खान को दी जान से मारने की धमकी, लव जिहाद का लगाया आरोप 

न्यूज़11 भारत 
मुंबई/डेस्क: 
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. एक्टर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिली है. सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो क्लिप के जरिए आमिर खान को जान से मारने की धमकी दी गयी है.  यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई के भाई आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई के नाम से बने सोशल मीडिया अकाउंट से जारी की गई है. 

गैंग ने तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'

धमकी भरे पोस्ट में गैंग ने आमिर खान की गौरी स्प्रैट के साथ हाल में हुई तीसरी शादी को 'लव जिहाद' बताया गया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि आमिर खान देश और सनातन धर्म के खिलाफ काम कर रहे हैं. वायरल पोस्ट में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए लिखा गया है कि स्टारडम के नाम पर ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और बढ़ावा देने वालों की सांसें दबा दी जाएंगी.

लव जिहाद पर क्या बोले आमिर खान ?

बताते चलें लव जिहाद के आरोपों पर एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा था कि गौरी स्प्रैट, किरण राव और रीना दत्ता में से किसी ने भी शादी के बाद अपना धर्म नहीं बदला. उन्होंने बताया कि उनकी सभी शादियां सिविल मैरिज के तहत हुई हैं. आमिर ने यह भी स्पष्ट किया था कि गौरी स्प्रैट हिंदू नहीं, बल्कि ईसाई हैं और उनका परिवार हमेशा सभी धर्मों का सम्मान करता है. उन्होंने कहा कि उनके परिवार में अलग-अलग धर्मों के लोगों के बीच विवाह हुए हैं और यही उनकी पारिवारिक सोच है.

इसे भी पढ़ें: श्रीहरिकोटा से विक्रम-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, पहला निजी रॉकेट लॉन्च कर भारत ने अंतरिक्ष में भरी बड़ी उड़ान

संबंधित सामग्री

Ganesh Chaturthi 2026: बॉलीवुड घरों में बप्पा की हुई धमाकेदार एंट्री

Ganesh Chaturthi 2026: बॉलीवुड घरों में बप्पा की हुई धमाकेदार एंट्री

गणेश चतुर्थी पर हर साल घर-घर में अलग खुशी और श्रद्धा देखने को मिलता है. बप्पा का स्वागत उत्साह और ढोल नगाड़ों के साथ किया जाता है.

Happy Birthday Ayushman Khurrana: इन 5 फिल्मों से जीता लोगों का दिल, हर किरदार में अलग बात

Happy Birthday Ayushman Khurrana: इन 5 फिल्मों से जीता लोगों का दिल, हर किरदार में अलग बात

बॉलीवुड के सबसे अलग और अपनी सक्रीन प्रेजेंस से सबका दिल लुभाने वाले आयुष्मान खुराना आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं.

बिहार में भाजपा नेता से 50 लाख की रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी 

बिहार में भाजपा नेता से 50 लाख की रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता रंजीत सहनी को हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से रंगदारी का सामना करना पड़ा है। 

आमिर खान को तीसरी शादी पड़ी भारी! एक्टर के खिलाफ फतवा जारी, लव जिहाद के भी लगे आरोप 

आमिर खान को तीसरी शादी पड़ी भारी! एक्टर के खिलाफ फतवा जारी, लव जिहाद के भी लगे आरोप 

आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर भारी विरोध देखने को मिल रहा है. इसी बीच अब एक्टर के खिलाफ फ़तवा जारी किया गया है.

61 साल की उम्र में आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग रचाई तीसरी शादी, सामने आई Wedding की पहली तस्वीर 

61 साल की उम्र में आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग रचाई तीसरी शादी, सामने आई Wedding की पहली तस्वीर 

परिवार की मौजूदगी में सादगी से हुई शादी, पहली झलक सोशल मीडिया पर वायरल