आमिर खान की तीसरी शादी

आमिर खान को तीसरी शादी पड़ी भारी! एक्टर के खिलाफ फतवा जारी, लव जिहाद के भी लगे आरोप 

आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर भारी विरोध देखने को मिल रहा है. इसी बीच अब एक्टर के खिलाफ फ़तवा जारी किया गया है.

By : News11 Bharat
आमिर खान को तीसरी शादी पड़ी भारी! एक्टर के खिलाफ फतवा जारी, लव जिहाद के भी लगे आरोप 

न्यूज़ 11 

मुंबई/डेस्क: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी तीसरी शादी को लेकर विवादों में घिर गए हैं. मालूम हो हाल ही में 5 जुलाई को आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी रचाई है. चूंकि गौरी स्प्रैट एक हिंदू महिला है और इससे पहले भी आमिर खान की दोनों पत्नियां हिन्दू ही थी, इस वजह से अब देशभर में हलचल पैदा हो गयी है. करणी सेना समेत कई संगठन इस शादी का विरोध कर रहे हैं. बजरंग दल के सदस्यों ने भी इस शादी के विरोध में प्रदर्शन किया। वहीं अब मुफ्ती चीफ मुफ्ती ने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर फतवा जारी कर दिया है.

चीफ मुफ्ती ने जारी किया वीडियो 

चीफ मुफ्ती ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि 'आमिर खान ने तीसरी शादी एक गैर-मुस्लिम खातून के साथ की है. हमने देखा कि समाज में काफी विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं. ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि अल्लाह का जो पैगाम है वो समाज के सामने पेश किया जाए. अल्लाह का कुरान में हुकूम है कि मुस्लिम मर्द के लिए ईमान वालों के लिए ईमान वाली मुस्लिम औरतों से शादी करना जायज है. अल्लाह ने कहा है कि अगर कोई निकाह करके इसे निभाने में नाकामयाब है तो वह गुनहगार है.'

आमिर खान का पुतला दहन और लव जिहाद के आरोप  

बताते चलें आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रदर्शनकारियों ने बॉलीवुड स्टार का पुतला तक जलाया है. इतना ही नहीं उन पर 'लव जिहाद' तक का आरोप लगाया गया है. प्रदर्शन के दौरान 'आमिर खान मुर्दाबाद' और 'आमिर खान जिहादी भारत छोड़ो' जैसे नारे भी लगाए गए. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बजरंग दल के नेता मनोज सोनी ने आरोप लगाया है कि आमिर खान ने बार-बार हिंदू महिलाओं से शादी की है और दावा किया है कि एक्टर हिंदू समाज का अपमान कर रहे हैं.

आमिर खान की तीन शादियां 

मालूम हो आमिर खान ने सबसे पहले 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी. और वर्ष 2002 में उनकी पहली शादी टूट गयी. इसके बाद उन्होंने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की और करीब 16 सालों बाद 2021 में वे अलग हो गए. इसके बाद हाल ही में 5 जुलाई को एक्टर ने मुंबई में अपने घर पर सादगी के साथ गौरी स्प्रैट से शादी की. दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में भी थे.

इसे भी पढ़ें: मनीष कश्यप समेत 4 इंफ्लुएंसर पर FIR दर्ज, E-20 पेट्रोल और नितिन गडकरी के खिलाफ भ्रामक खबर फ़ैलाने का आरोप
 

संबंधित सामग्री

Ganesh Chaturthi 2026: बॉलीवुड घरों में बप्पा की हुई धमाकेदार एंट्री

Ganesh Chaturthi 2026: बॉलीवुड घरों में बप्पा की हुई धमाकेदार एंट्री

गणेश चतुर्थी पर हर साल घर-घर में अलग खुशी और श्रद्धा देखने को मिलता है. बप्पा का स्वागत उत्साह और ढोल नगाड़ों के साथ किया जाता है.

Happy Birthday Ayushman Khurrana: इन 5 फिल्मों से जीता लोगों का दिल, हर किरदार में अलग बात

Happy Birthday Ayushman Khurrana: इन 5 फिल्मों से जीता लोगों का दिल, हर किरदार में अलग बात

बॉलीवुड के सबसे अलग और अपनी सक्रीन प्रेजेंस से सबका दिल लुभाने वाले आयुष्मान खुराना आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं.

सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़े शिव भक्त, हर-हर महादेव से गूंजा बरवाडीह 

सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़े शिव भक्त, हर-हर महादेव से गूंजा बरवाडीह 

सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा.

पटना  के स्कूल से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी एफएसएल टीम 

पटना के स्कूल से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी एफएसएल टीम 

पटना के वीवीआईपी इलाके में शामिल कोतवाली थाना क्षेत्र के व्यस्त वीरचंद पटेल पथ स्थित मिलर स्कूल ग्राउंड में एक 25 से 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। 

बांकीपुर उपचुनाव के लिए नीतीश कुमार का संदेश, वीडियो जारी कर मांगा वोट 

बांकीपुर उपचुनाव के लिए नीतीश कुमार का संदेश, वीडियो जारी कर मांगा वोट 

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर वीडियो संदेश जारी किया है। <br/><br/>