न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: देश में फिर एक बार एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में उछाल देखने को मिली है. पश्चिम बंगाल, असम समेत देश के कई राज्यों में एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर के कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. चुनाव खत्म होने के बाद आज यानि 1 मई 2026 से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद देश के कई शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 3 हजार रुपये के पार पहुंच गई है. हालांकि, तेल कंपनियों ने आम लोगों के जेब पर असर पड़ने नहीं दिया है. बता दें, घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई इजाफा नहीं किया गया है. मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, कमर्शिलय सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी होने के बाद एक कमर्शिलय सिलेंडर 3071.50 रुपये की हो गई है. मौजूदा समय में इस एक कमर्शिलय सिलेंडर की कीमत 2078.50 रुपये थी यानी कि एक सिलेंडर के दाम में एक मई से 993 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इजाफा नहीं किया गया है. इसी साल 7 मार्च को घरेलू गैस की कीमत में इजाफा देखने को मिला था. मगर इस बार तेल कंपनियों ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है. जिस वजह से इसका प्रभाव आम लोगों के रसोई के ऊपर नहीं पड़ेगा. हालांकि, कमर्शिलय सिलेंडर की दर में इजाफा होने से इसका प्रभाव रेस्टोरेंट के भोजन पर जरूर पड़ता हुआ नजर आएगा. रेस्टोरेंट में मिलने वाले भोजनों के दामों में वृद्धि हो सकती है.
यह भी पढ़ें: झारखंड में पुलिसकर्मियों को 8 हफ्तों में मिलेगा ACP-MACP और एरियर का लाभ, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला