न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: आज दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव सह संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल से झारखंड कांग्रेस विधायकों एवं मंत्रियों के साथ बैठक हुई. बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में तमाम लोगों ने वोट चोर गद्दी छोड़ रैली की सफलता के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्शन सोनिया गांधी को बधाई दिया.
बैठक में तमाम विधायकों ने पूरी एकजुटता के साथ यह बताया कि हम महागठबंधन के साथ, किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं है. संगठन महामंत्री ने जनता की समस्याओं को लेकर प्रखर रहने की बात तमाम विधायकों एवं मंत्रियों से कही. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राज्य में चल रहे संगठन सृजन अभियान को लेकर संगठन प्रभारी को तमाम बातों से अवगत कराया और कहा कि राज्य के तमाम प्रखंडों में हम बीएलए बनाने की शुरूआत कर चुके है और कई जिले में बीएलए का पूर्ण रूप से बना लिया गया. साथ ही ग्राम पंचायत कमिटी, वार्ड कमिटी का गठन भी जोरों से चल रहा है.
अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव सह संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने झारखंड का रैली में जबरदस्त उपस्थिति पर प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम लोगों को बधाई दी और कहा कि एकजुटता के साथ सभी विधायक काम करें, मंत्रीगण जनता की समस्याओं के निदान के लिए संजीदा रहें. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा द्वारा सरकार को अस्थिर करने का प्रयास अफवाहों द्वारा किया जा रहा है इसके लिए एकजुटता के साथ तमाम लोगों रहना होगा, क्योंकि वोट चोरी के अलावा देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेवारी कांग्रेस की है. इसकी मजबूती तभी मिलेगी जब हम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निष्पादन करें.
बैठक में अखिल कांग्रेस के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी के राजू, सहप्रभारी डॉ सिरिवेल्ला प्रसाद, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, डॉ इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक- डॉ रामेश्वर उरांव, कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह, रामचन्द्र सिंह, सोना राम सिंकू, भूषण बाड़ा, ममता देवी, सुरेश बैठा, नमन विक्सल कोनगाडी उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गांवों तक पहुचाएंगे: निदेशक IPRD
AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ झारखंड कांग्रेस के विधायकों एवं मंत्रियों की बैठक
संबंधित सामग्री
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा
एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा
कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई
बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय
रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया
सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार
सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी
थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य