दूध हुआ महंगा! अमूल के बाद मदर डेयरी और वेरका ने भी बढ़ाए दाम.. आज से जेब पर पड़ेगा असर

By : Mansi Kumari
दूध हुआ महंगा! अमूल के बाद मदर डेयरी और वेरका ने भी बढ़ाए दाम.. आज से जेब पर पड़ेगा असर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
देशभर में महंगाई के बीच अब आम लोगों को दूध के लिए भी ज्यादा कीमत चुकानी होगी. पहले अमूल ने दूध के दाम बढ़ाए और अब मदर डेयरी ने भी अपने सभी प्रमुख दूध उत्पादों की कीमतों में 2 रूपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया हैं. नई दरें 14 मई 2026 ये आज से पूरे देश में लागू हो गई हैं. इसके साथ ही पंजाब की डेयरी कंपनी वेरका ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. लगातार तीसरी बड़ी डेयरी कंपनी के इस फैसले से अब रसोई का बजट और बिगड़ने वाला हैं.

क्यों बढ़े दूध के दाम?
मदर डेयरी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पिछले एक साल में किसानों से दूध खरीदने की लागत में करीब 6 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी के कारण कंपनी पर दबाव बढ़ रहा था. कंपनी का कहना है कि उपभोक्ताओं पर कम असर पड़े, इसके लिए लंबे समय तक कीमतों को स्थिर रखा गया लेकिन अब लागत बढ़ने के कारण दाम बढ़ाना जरुरी हो गया था. मदर डेयरी ने दावा किया है कि दूध बिक्री से होने वाली कुल कमाई का लगभग 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा सीधे किसानों को दिया जाता हैं. कंपनी के मुताबिक, यह फैसला किसानों के हित और उपभोक्ताओं के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए लिया गया है ताकि डेयरी सेक्टर मजबूत बना रहे.

अब कितने में मिलेगा दूध?
दिल्ली-NCR में मदर डेयरी रोजाना करीब 35 लाख लीटर दूध की बिक्री करती हैं. कंपनी के आउटलेट्स, किराना दुकानों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अब नई कीमतें लागू हो चुकी हैं.

नई कीमतें इस प्रकार है:

टोन्ड दूध (बल्क): 56 रूपए से बढ़कर 58 रुपार प्रति लीटर
फुल क्रीम दूध: 72 रूपए प्रति लीटर
टोन्ड दूध (पैकेट): 58 रूपए से बढ़कर 60 रूपए प्रति लीटर
डबल टोन्ड दूध: 54 रूपए प्रति लीटर
गाय का दूध: 60 रूपए से बढ़कर 62 प्रति लीटर

अमूल और वेरका ने भी बढ़ाए दाम
इससे पहले Amul ने भी दूध के दाम में 2 रूपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. वहीं पंजाब की मशहूर डेयरी कंपनी वेरका ने भी नई कीमतें लागू कर दी हैं. लगातार तीन बड़ी कंपनियों के फैसले के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य डेयरी ब्रांड भी कीमतें बढ़ा सकते हैं.

यह भी पढ़े: गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, एक लाख का इनामी मास्टरमाइंड यशराज सिंह गिरफ्तार
 

संबंधित सामग्री

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

यह अस्पताल 750 बेड के साथ शुरू हुआ है. धीरे-धीरे यहां और भी अधिक सुविधाएँ बढ़ाई जाएगी.

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

हमले में हरिहर के कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं.

B.Pharma और नर्सिंग छात्रों का JDU कार्यालय के बाहर हंगामा, जानिए नाराजगी की वजह

B.Pharma और नर्सिंग छात्रों का JDU कार्यालय के बाहर हंगामा, जानिए नाराजगी की वजह

बी.फार्मा और नर्सिंग छात्रों ने बुधवार को JDU प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। 

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) जयनगर की एफ समवाय कमला की टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

खलारी: रेलवे ट्रैक पर पड़ा था नशे में चूर युवक, सामने से आ रही थी ट्रेन; पुलिस ने बचाई जान

खलारी: रेलवे ट्रैक पर पड़ा था नशे में चूर युवक, सामने से आ रही थी ट्रेन; पुलिस ने बचाई जान

दो युवक डकरा पुलिया के नीचे पड़े थे, जबकि एक युवक रेलवे ट्रैक पर जा गिरा था.