कैंची धाम

कैंची धाम ही नहीं, इन जगहों पर भी है नीम करौली बाबा का आश्रम; वृंदावन में मौजूद है उनकी समाधि

क्या आपको पता है कि भारत में नीम करौली बाबा से जुड़े कई अन्य दिव्य धाम भी मौजूद हैं, जिसके बारे में शायद बहुत कम लोगों को ही पता है.

By : Dipali Kumari
कैंची धाम ही नहीं, इन जगहों पर भी है नीम करौली बाबा का आश्रम; वृंदावन में मौजूद है उनकी समाधि

न्यूज़11 भारत 
धर्म/डेस्क:
 नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों थिएटर से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह छाई हुई है. इस फिल्म को देखने के बाद लोगों में नीम करौली बाबा के प्रति श्रद्धा और विश्वास और भी अडिग हो गयी है . नतीजन उत्तराखंड में स्थित बाबा के कैंची धाम  में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. रोजाना बड़ी संख्या में लोग कैंची धाम पहुंच रहे हैं. 

 कैंची धाम काफी प्रचलित आध्यात्मिक आश्रम है. विराट कोहली और स्टीव जॉब्स जैसी बड़ी हस्तियां भी इस धाम में आ चुके हैं. प्रचलित होने के करण कैंची धाम को तो अधिकांश लोग जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में नीम करौली बाबा से जुड़े कई अन्य दिव्य धाम भी मौजूद हैं, जिसके बारे में शायद बहुत कम लोगों को ही पता है. 

नीब करौरी गांव और साधना गुफा

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले का नीब करौरी गांव नीम करौली बाबा की शुरुआती तपोभूमि है. बाबा ने इस गांव में कई सालों तक साधना की और इसी गांव से उन्हें नीम करौली या नीब करौरी बाबा का नाम मिला. इस गांव में बाबा ने एक गुफा में साधाना की थी, वह गुफा आज भी वहां मौजूद है. बताया जाता है कि इस गांव में बाबा ने एक हनुमान मंदिर भी बनाया था, जिसकी मूर्ति बाबा ने खुद अपने हाथों से बनाई थी. 

वृंदावन आश्रम, समाधि स्थल 

श्रीधाम वृंदावन नीम करौली बाबा के सबसे प्रमुख धामों में से एक है. समाधि लेने से पहले बाबा ने कैंची और वृंदावन धाम में ही समय बिताए हैं. वृंदावन धाम में ही बाबा ने 11 सितंबर 1973 को अपना देह त्याग कर महासमाधि ली थी. इस आश्रम में बाबा की समाधि आज भी मौजूद है और साल भर यहाँ माहौल भक्तिमय रहता है. 

बबनिया हनुमान मंदिर

गुजरात के मोरबी जिले के पास बसा बबनिया गांव बाबा की शुरुआती लीलाओं का साक्षी रहा है. अपनी साधना के शुरुआती दिनों में महाराज ने यहां निवास किया और एक हनुमान मंदिर का निर्माण कराया था. इस मंदिर को स्थानीय लोग बेहद चमत्कारी मानते हैं.

हनुमानगढ़, उत्तराखंड

नैनीताल के पास मनोरा हिल्स पर स्थित हनुमानगढ़ मंदिर की स्थापना बाबा ने 1952 में की थी. पहाड़ी की चोटी पर स्थित ये मंदिर अपने शांत और खूबसूरत वातावरण के लिए जाना जाता है. यहां हनुमान जी की 7 फीट ऊंची मूर्ति है.

संकट मोचन हनुमान मंदिर, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की राजधानी शिमला में स्थित संकट मोचन मंदिर की नींव बाबा ने 1960 के दशक में रखी थी. शिमला के खूबसूरत वातावरण के बीच बने इस मंदिर में मन को सुकून मिलता है.

इसे भी पढ़ें: तीज पर बनने वाले 5 पारंपरिक पकवान, जिनके बिना अधूरा है त्योहार

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य