न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: केंद्र सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का नए सिरे से गठन किया है. इसका कार्यकाल तीन साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक रहेगा. सिनेमैटोग्राफ (प्रमाणन) नियमावली, 2024 के नियम 3 के साथ पठित सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 की धारा 3 की उप-धारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए केंद्र सरकार द्वारा पुनर्गठन किया गया है. नई गठित टीम में अभिनेता सुनील शेट्टी, अभिनेत्री प्रीति जिंटा, अभिनेता पंकज त्रिपाठी, फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन समेत कई चर्चित नाम शामिल हैं. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष शशि शेखर वेम्पति हैं, जिनका कार्यकाल तीन वर्षों का है.
पुनर्गठित केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के 18 सदस्य
- विनोद अनुपम
- मनोज जोशी
- अभिषेक जैन
- रिकी केज
- प्रियदर्शन
- सुनील शेट्टी
- हंसराज हंस
- सुश्री सुप्रिया यारलागड्डा
- यतींद्र मिश्र
- रूपाली गांगुली
- प्रीति जिंटा
- नीला माधव पांडा
- पंकज त्रिपाठी
- प्रसेनजीत चटर्जी
- पल्लवी जोशी
- निशिगंधा वाड
- वामन केन्द्रे
- रमेश पतंगे
यह भी पढ़ें: चंदनकियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगामटिया गांव के समीप जंगल में फंदे से लटका मिला अज्ञात युवक का शव