NEET-UG पेपर लीक मामले में शिवराज मोटेगांवकर पर शिकंजा, पुणे में RCC क्लासेज पर बुलडोजर कार्रवाई

By : Ark Sahuliyar
NEET-UG पेपर लीक मामले में शिवराज मोटेगांवकर पर शिकंजा, पुणे में RCC क्लासेज पर बुलडोजर कार्रवाई

न्यूज11 भारत
पुणे/डेस्क:
NEET-UG पेपर लीक मामले में गिरफ्तार कोचिंग कारोबारी शिवराज मोटेगांवकर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. CBI जांच के बीच अब पुणे नगर निगम (PMC) ने भी सख्त कार्रवाई करते हुए उनके RCC क्लासेज कैंपस पर बुलडोजर चलाया है. नगर निगम ने इससे पहले मोटेगांवकर से जुड़ी दो संपत्तियों को सील किया था. नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इन परिसरों पर करीब 3.20 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था. साथ ही कुछ हिस्सों का उपयोग आवश्यक अनुमति के बिना किए जाने का भी आरोप है. लंबे समय से बकाया टैक्स जमा नहीं होने और नियमों के उल्लंघन के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की.

गिरफ्तारी के बाद तेज हुई कार्रवाई
गौरतलब है कि हाल ही में CBI ने NEET-UG पेपर लीक मामले में शिवराज मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया था. जांच में उनका नाम सामने आने के बाद पुणे नगर निगम भी सक्रिय हो गया. इसके तहत पुणे स्थित RCC कोचिंग क्लासेज को सील कर दिया गया, जिसे मोटेगांवकर संचालित करते थे.

JM रोड स्थित बिल्डिंग में भी नियम उल्लंघन के आरोप
पुणे नगर निगम के भवन विभाग ने JM रोड स्थित बोरावके बिल्डिंग की पहली मंजिल पर मौजूद एक दुकान को भी सील कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि यहां बिना जरूरी अनुमति के कोचिंग क्लासेज चलाई जा रही थीं. नोटिस जारी करने के बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया. जांच में यह भी सामने आया कि इमारत में अवैध पार्किंग बदलाव और बिना मंजूरी के निर्माण कार्य किए गए थे. इन्हीं अनियमितताओं के आधार पर नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि अन्य जगहों पर भी नियमों का उल्लंघन पाया गया तो आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

दूसरी संपत्तियों की भी हो रही जांच
इस बीच, नगर निगम ने शहर में शिवराज मोटेगांवकर से जुड़ी अन्य संपत्तियों की जांच भी शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कार्रवाई का दायरा और बढ़ सकता है. एक तरफ CBI की जांच और दूसरी ओर प्रशासनिक कार्रवाई ने मोटेगांवकर की मुश्किलों को और गहरा दिया है. NEET-UG पेपर लीक मामले में पहले से सवालों के घेरे में आए कोचिंग कारोबारी पर अब कानूनी और प्रशासनिक दोनों मोर्चों पर दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें- झारखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, दो IPS अधिकारियों का ट्रांसफर.. 201 डीएसपी का मूवमेंट ऑर्डर जारी

 

संबंधित सामग्री

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.