न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: महादेव के भक्तों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. इस बार कई भक्तों के सपने साकार होने वाले हैं. बतया जा रहा है कि विदेश मंत्रालय और चीन सरकार के सहयोग से कैलाश मानसरोवर यात्रा को इस साल के जून में शुरू किया जाएगा जो अगस्त तक चलेगा. बताया जा रहा है कि इस बार उत्तराखंड राज्य से लिपुलेख दर्रे के रास्ते 50 यात्रियों के 10 दल कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जाएंगे. इसके अलावा सिक्किम के नाथू ला दर्रे के रास्ते भी 50 यात्रियों के 10 दल यात्रा के लिए जाएंगे.
यदि आप भी कैलाश मानसरोवर यात्रा करने की इक्षा रहते हैं और तैयारी कर रहे हैं तो, आज ही kmy.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें. कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यात्रियों का चयन एक निष्पक्ष, कंप्यूटर आधारित, रैंडम और जेंडर-बैलेंस्ड प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 19 मई 2026 है.
आपकी जाकारी के लिए बता दें, कैलाश मानसरोवर यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिकता का एक अटूट संगम है. यह यात्रा केवल एक यात्रा नहीं है. बल्कि आत्मिक शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम भी है. जैसा की हम सभी जान रहे हैं कि कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील ये वह स्थान है जहां बाबा भोलेनाथ रहते हैं. हिन्दू, बौद्ध, जैन और बोन धर्म के लोग इस स्थान को काफी पवित्र मानते हैं. इन धर्मों के मनाने वाले अपने जीवन में एक बार वहां जानना चाहते हैं. तो इस बार आप सभी अपने इस सपने को जून से लेकर अगस्त के महीने में पूरा कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: LPG की कीमतों में उछाल, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये की बढ़ोतरी