यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, 6500 से ज्यादा पदों पर भर्ती.. 

By : Mansi Kumari
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, 6500 से ज्यादा पदों पर भर्ती.. 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं. भारतीय रेलवे ने वर्ष 2026 में बंपर भर्ती का रास्ता साफ कर दिया हैं. रेल मंत्रालय ने रेलवे में टेक्नीशियन के 6565 पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी हैं. यह भर्ती प्रक्रिया रेलवे भर्ती बोर्ड यानी रेलवे भर्ती बोर्ड के माध्यम से पूरी की जाएगी. माना जा रहा है कि जल्द ही इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं.

सभी जोन से मांगी गई खाली पदों की जानकारी
रेलवे बोर्ड ने देशभर के सभी रेलवे जोन और प्रोडक्शन यूनिट्स को खाली पदों का पूरा ब्योरा भेजने का निर्देश दिया हैं. अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर रिक्तियों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया हैं. इसके बाद भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, टेक्नीशियन के पदों के लिए करीब 39 अलग-अलग कैटेगरी में नोटिफिकेशन जारी हो सकता हैं. 

पारदर्शी होगी भर्ती प्रक्रिया
रेलवे इस भर्ती को सरल और पारदर्शी तरीके से पूरा करना चाहता हैं. सभी कैटेगरी के पदों को एक साथ शामिल किया जाएगा. भर्ती में शैक्षणिक योग्यता, मेडिकल फिटनेस और तकनीकी मानकों के आधार पर चयन किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को अलग-अलग रेलवे जोन और विभागों में नियुक्ति दी जाएगी.

तकनीकी कर्मचारियों की कमी होगी दूर
रेलवे में लंबे समय से तकनीकी कर्मचारियों की कमी महसूस की जा रही थी. खासकर मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इंजीनियरिंग विभागों में टेक्नीशियन पदों की जरूरत बढ़ी हैं. ऐसे में यह भर्ती रेलवे संचालन और रखरखाव व्यवस्था को मजबूत करने में अहम मानी जा रही हैं. 

किन जोनों में कितनी वैकेंसी?
रेलवे द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कई बड़े जोनों में बड़ी संख्या में रिक्तियां मौजूद हैं. 

  • मध्य रेलवे - 870 पद
  • दक्षिण रेलवे - 785 पद
  • पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे - 701 पद
  • दक्षिण पूर्व रेलवे - 576 पद
  • उत्तर रेलवे - 548 पद
  • पश्चिम रेलवे - 544 पद
  • दक्षिण मध्य रेलवे - 368 पद
  • पूर्व रेलवे - 291 पद
  • उत्तर मध्य रेलवे - 268 पद
  • इंटिग्रल कोच फैक्ट्री - 236 पद
  • पश्चिम मध्य रेलवे - 231 पद
  • दक्षिण पश्चिम रेलवे - 240 पद
  • उत्तर पश्चिम रेलवे - 199 पद
  • पूर्व मध्य रेलवे - 186 पद
  • पूर्व तटीय रेलवे - 169 पद
  • पूर्वोत्तर रेलवे - 169 पद
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे - 90 पद
  • रेल पहिया कारखाना - 5 पद

रेलवे ने इससे पहले असिस्टेंट लोको पायलट यानी ALP के 11,127 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी किया था. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होने वाली हैं. रेलवे की यह भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है जो टेक्निकल फील्ड में सरकारी नौकरी चाहते हैं. इच्छुक उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, क्योंकि नोटिफिकेशन कभी भी जारी हो सकता हैं. 

यह भी पढ़े: National Creator Economy Bill 2026: अब शौक नहीं, करियर बनेगा कंटेंट क्रिएशन! क्रिएटर्स को मिल सकती है नई पहचान
 

संबंधित सामग्री

झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण के अधीन विभिन्न क्षेत्रों में स्थित भू-संपत्तियों का DDC ने किया स्थलीय निरीक्षण

झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण के अधीन विभिन्न क्षेत्रों में स्थित भू-संपत्तियों का DDC ने किया स्थलीय निरीक्षण

सभी भूखंडों के शत-प्रतिशत सत्यापन के साथ पुनर्वास योजनाओं की प्रगति और भूमि प्रबंधन को लेकर दिये स्पष्ट निर्देश<br/>

सड़क दुर्घटना में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के निधन पर राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने जताया दुःख 

सड़क दुर्घटना में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के निधन पर राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने जताया दुःख 

राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने सड़क दुर्घटना में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के निधन पर दुःख जताया है.

विधायक मनोज यादव की पहल पर बरही में बनेगा ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप, 5 नए सब-स्टेशन से रोशन होंगे सैकड़ों टोले

विधायक मनोज यादव की पहल पर बरही में बनेगा ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप, 5 नए सब-स्टेशन से रोशन होंगे सैकड़ों टोले

बिजली विभाग के साथ की समीक्षा बैठक के बाद विधायक मनोज यादव का निर्बाध आपूर्ति का भरोसा

मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी यूजी-पीजी सीटें, फैकल्टी और स्टाफ का होगा पुनर्गठन

मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी यूजी-पीजी सीटें, फैकल्टी और स्टाफ का होगा पुनर्गठन

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने की समीक्षा, सभी मेडिकल कॉलेजों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

गढ़वा पुलिस ने जिले के रंका थाना और हरिहरपुर ओपी क्षेत्र में बाइक लुटकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार

गढ़वा पुलिस ने जिले के रंका थाना और हरिहरपुर ओपी क्षेत्र में बाइक लुटकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार

एक अन्य फरार अपराधकर्मी शमशाद अंसारी को भी गिरफ्तार करने में गढ़वा पुलिस ने सफलता पाई है