महलों जैसी ट्रेन, शाही सफर का अनुभव! राष्ट्रपति के स्वागत में फिर सुर्खियों में ‘महाराजा एक्सप्रेस’

By : Mansi Kumari
महलों जैसी ट्रेन, शाही सफर का अनुभव! राष्ट्रपति के स्वागत में फिर सुर्खियों में ‘महाराजा एक्सप्रेस’

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारत की सबसे लग्जरी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस हाल ही में फिर चर्चा में हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के वृंदावन आगमन के दौरान यह ट्रेन सुर्खियों में रही. इसे सिर्फ सफर नहीं बल्कि एक शाही अनुभव माना जाता हैं. इसके कोच किसी महल की तरह डिजाइन किए गए है और यात्रियों को डीलक्स रूम, जूनियर सुइट, सुइट और प्रेसिडेंशियल सुइट जैसी लग्जरी सुविधाएं मिलती हैं. हर कमरे में आधुनिक सुविधा, शानदार इंटीरियर और आराम का पूरा ध्यान रखा गया हैं.


ट्रेन में खाने का अनुभव भी किसी पांच सितारा होटल से कम नहीं। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजन परोसे जाते हैं, साथ ही बार, लाउंज और पैनोरमिक खिड़कियों से बाहरी नजारों का आनंद भी लिया जा सकता हैं. महाराजा एक्सप्रेस का सफर सिर्फ यात्रा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और शाही ठाठ-बाट का अनुभव देता हैं.


महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन में मिलने वाली सुविधाएं
यात्रियों के आराम का पूरा ध्यान रखा गया हैं. फर्श पर कार्पेट, स्टेट रूम, डीलक्स और प्रीमियम सुइट्स, निजी बाथरूम, आरामदायक फर्नीचर और लाउंज जैसी सुविधाएं हर कोच में मौजूद हैं. कोच की सजावट बेहद भव्य है, ताकि यात्रियों को सफर के दौरान शाही अनुभव महसूस हो. खाने के मामले में यात्रियों को किसी तरह की चिंता नहीं रहती। ट्रेन में फाइव स्टार रेस्टोरेंट जैसी डाइनिंग सुविधा उपलब्ध हैं. भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों के साथ थीम डिनर और शाही खाने का भी खास इंतजाम किया जाता हैं. मनोरंजन और आराम के लिए भी हर कोच में टीवी स्क्रीन, लाउंज और आरामदायक सुविधाएं उपलब्ध हैं. यात्रा के दौरान स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी भी दी जाती है, जिससे सफर और रोचक और यादगार बनता हैं.


क्या है टिकट की कीमत?
महाराजा एक्सप्रेस में यात्रा के लिए अलग-अलग पैकेज और किराए की सुविधा हैं. उदाहरण के लिए भारतीय वैभव पैकेज में 6 रातें/7 दिन की यात्रा के लिए डीलक्स केबिन 6,92,250 रुपए, जूनियर सुइट 8,87,500 रुपए और राष्ट्रपति सुइट 22,18,750 रुपए में उपलब्ध हैं. इसके अलावा भारत की विरासत, भारतीय पैनोरमा और भारत के खजाने पैकेज भी उपलब्ध है, जिनकी कीमतें पैकेज और सुइट के अनुसार अलग-अलग हैं.


महाराजा एक्सप्रेस के प्रमुख रूट भी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. इंडियन स्प्लेंडर रूट में दिल्ली, आगरा, रणथंभौर, जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर और मुंबई शामिल हैं. भारतीय पैनोरमा रूट दिल्ली, जयपुर, रणथंभौर, फ़तेहपुर सीकरी, आगरा, ओरछा, खजुराहो, वाराणसी और दिल्ली तक फैला हैं. भारत की विरासत और भारत के खजाने पैकेज भी अलग-अलग शहरों से होकर गुजरते है, जिससे यात्रियों को भारत की विविधता और सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव मिलता हैं. इस तरह महाराजा एक्सप्रेस सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि भारत की शाही यात्रा और शानदार अनुभव का प्रतीक बन चुकी हैं.


यह भी पढ़े: Emmy Awards: दिलजीत दोसांझ के ‘अमर सिंह चमकीला’ ने दिलाई एमी नॉमिनेशन, बेस्ट एक्टर की दौड़ में भारत का नाम रौशन

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य