न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथों ISIS आतंकी रिजवान अहमद के गिरफ्तार होने के बाद रविवार को भी पुलिस के हाथों बड़ी सफलता हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई दो संदिग्ध आतंकियों को धर दबोचा है. दोनों के संबंध आतंकी संगठनों ISIS और जैश-ए-मोहम्मद से बताये जा रहे हैं. दोनों आतंकियों की गिरफ्तारी खुफिया इनपुट मिलने के बाद दिल्ली और महाराष्ट्र की सुरक्षा एजेंसियों ने किया है. एजेंसियों की दोनों आतंकियों से पूछताछ जारी है. आरम्भिक पूछताछ में जो जानकारी निकल कर सामने आयी है, वह दिल दहलाने वाली है. क्योंकि दोनों आतंकि दिल्ली और मुम्बई को दहलाने की फिराक में थे. दोनों किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश में थे, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गये.
अभी तक आतंकी कारों में विस्फोटक लगाकर आत्मघाती धमाके करते रहे हैं, लेकिन पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये दोनों आतंकी दिल्ली और मुंबई में टॉय कार में विस्फोटक लगाकर धमाका करने की योजना बना रहे थे. लेकिन गिरफ्तारी केबा उनकी यह साजिश नाकाम हो गयी है.
दोनों आतंकियों से अभी और पूछताछ की जायेगी. उम्मीद है कि उनकी साजिश में कुछ अन्य युवाओं की भी भूमिका हो सकती है. पूछताछ के लिए पुलिस उन्हें दिल्ली ले जायेगी. ताकि उनके संभावित नेटवर्क का पता लगाया जा सके.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के सियासी कांटे में मछली! हिल्सा, रोहू, कतला, शोल पर छिड़ा है संग्राम, बंगाल अबकी बार किसके नाम?