न्यूज़11 भारत
महाराष्ट्र/डेस्क: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी. इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं. सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताये जा रही है. सभी रायपुर से नेशनल हाईवे 53 के जरिए नागपुर आ रहे थे.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे लखनी तालुका में मानेगांव और पिंपलगांव के बीच एक ट्रक और SUV बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भयानक थी कि कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं बोलेरो ट्रक में घुस गयी. घटना के बाद काफी देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रही. अंत में दो जेसीबी की सहायता से बोलेरो को निकाला गया.
इसे भी पढ़ें: 5 संसद रत्न का रिकॉर्ड: जानिए जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो की हार से हैट्रिक तक की पूरी कहानी