हनुमान जी की कृपा पाने का सर्वोत्तम मार्ग.. सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के दोहों में छिपे हैं जीवन के गहरे रहस्य

By : Ark Sahuliyar
हनुमान जी की कृपा पाने का सर्वोत्तम मार्ग.. सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के दोहों में छिपे हैं जीवन के गहरे रहस्य

न्यूज़11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क:
हनुमान जी की उपासना में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ सबसे प्रभावशाली माना गया है. मान्यता है कि इन ग्रंथों के हर दोहे और चौपाई में गूढ़ रहस्य छिपा है, जो न केवल भक्त को भगवान की कृपा दिलाता है बल्कि जीवन को भी सफलता की दिशा में ले जाता है. ज्योतिष और धर्मग्रंथों के अनुसार, शनिवार और मंगलवार को इनका पाठ करने से विशेष पुण्य और मानसिक शांति प्राप्त होती है.

सुंदरकांड का दोहा: बुराइयों से मुक्ति और सत्य के मार्ग की प्रेरणा
“काम क्रोध मद लोभ सब नाथ नरक के पंथ.
सब परिहरि रघुबीरहि भजहु भजहिं जेहि संत॥”

इस दोहे में स्पष्ट संदेश दिया गया है कि काम, क्रोध, अहंकार, लोभ और लालच जैसे नकारात्मक भाव नरक की ओर ले जाने वाले मार्ग हैं. मनुष्य को इन बुराइयों का त्याग कर भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन होना चाहिए. ऐसा करने से व्यक्ति का जीवन सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ता है और वह कभी गलत मार्ग पर नहीं जाता. धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनिवार के दिन इस दोहे का पाठ विशेष लाभदायक होता है और यह व्यक्ति को शुद्ध विचारों व सदाचार की ओर प्रेरित करता है.

राम नाम की शक्ति: हर कठिनाई को आसान बनाने का सूत्र
“प्रबिसि नगर कीजे सब काजा. हृदय राखि कोसलपुर राजा॥
गरल सुधा रिपु करहिं मिताई. गोपद सिंधु अनल सितलाई॥”

यह दोहा उस प्रसंग का है जब हनुमान जी लंका में प्रवेश करने वाले होते हैं. द्वारपालिका उनसे कहती है कि यदि वे अयोध्या के राजा श्रीराम को हृदय में रखकर आगे बढ़ेंगे, तो सभी कार्य सफल होंगे. इस दोहे का भाव है कि जो व्यक्ति अपने हर काम में भगवान राम का स्मरण रखता है, उसके लिए विष भी अमृत बन जाता है, शत्रु मित्र बन जाते हैं, और कठिनाइयाँ तुच्छ लगने लगती हैं. इस दोहे से यह शिक्षा मिलती है कि जीवन में किसी बड़े कार्य की शुरुआत से पहले श्रीराम का ध्यान करने से सफलता निश्चित होती है.

आध्यात्मिक संदेश और जीवन दर्शन
सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के ये दोहे केवल धार्मिक पाठ नहीं हैं, बल्कि ये जीवन जीने की कला सिखाते हैं. इनसे मनुष्य को यह संदेश मिलता है कि बुराइयों से दूर रहकर, सत्य, भक्ति और सद्गुणों के मार्ग पर चलना ही सच्ची सफलता और शांति का मार्ग है.

ये भी पढ़ें- Horoscope: 9 नवंबर से बुध होंगे वक्री.. इन राशियों के चमकेंगे सितारे, बढ़ेगा धन और सफलता का योग

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य