देश में अब चलेगी पहली हाइड्रोजन वाटर टैक्सी, वाराणसी से होगी शुरुआत, गंगा में जलावतरण जल्द

किराये के रूप में जेब करनी पड़ सकती है ढीली

By : News11 Bharat
देश में अब चलेगी पहली हाइड्रोजन वाटर टैक्सी, वाराणसी से होगी शुरुआत, गंगा में जलावतरण जल्द

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी इतिहास लिखने जा रहा है. देश में वाटर टैक्सी तो पहले से ही चल रही हैं, लेकिन वाराणसी के गंगा नदी में जल्द ही हाइड्रोजन से चलने वाली टैक्सी से सफर का लुत्फ लोगों को मिलने जा रहा है. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल इसका शुभारम्भ करने वाले हैं. बता दें कि यह हाइड्रोजन टैक्सी स्वदेशी तकनीक से निर्मित है और इसका निर्माण कोच्चि शिपयार्ड में हुआ है. करीब 10 करोड़ रुपयों की लागत से बनी इस वाटर टैक्सी की क्षमता 50 लोगों के बैठने की है. यह वाटर टैक्सी नमो घाट से रविदास घाट तक चलेगी. चूंकि हाइड्रोजन वाटर टैक्सी पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त है, इसलिए गंगा का जल स्तर को किसी प्रकार के प्रदूषण का खतरा नहीं है. इसमें सफर करने वालों को शांत वातावरण का भी अनुभव होगा. इसका उद्देश्य भी काशी में प्रदूषण मुक्त पर्यटन को बढ़ावा देना है. 

इस वाटर टैक्सी के संचालन का जिम्मा शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया के हाथ में होगा और इसका परिचालन सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक होगा. इसके किराया कितना होगा, यह अभी नहीं बताया गया है, फिर भी इसके लिए अच्छी खासी रकम देनी पड़ सकती है जो कि 500 रुपये प्रति व्यक्ति हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: सहरसा में पुलिस अभिरक्षा में युवक की तबीयत बिगड़ी, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, इलाज के लिए भेजा पटना

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य