snoring-habbit
एक्सक्लूसिव

रात की खर्राटे से हैं परेशान, जानिए इसके पीछे की वजह

क्या आपके घर में भी कोई सोते वक्त तेज़ खर्राटे लेता है? कभी कभार यह इतनी तेज़ होती है कि पास सो रहें लोगों की नींद तक टूट जाती है. लेकिन कभी आपने सोचा है कि आखिर खर्राटे आते क्यों हैं?

By : Amisha Pathak
रात की खर्राटे से हैं परेशान, जानिए इसके पीछे की वजह

न्यूज़11 भारत

लाइफस्टाइल/डेस्क: क्या आपके घर में भी कोई सोते वक्त तेज़ खर्राटे लेता है? कभी कभार यह इतनी तेज़ होती है कि पास सो रहें लोगों की नींद तक टूट जाती है. लेकिन कभी आपने सोचा है कि आखिर खर्राटे आते क्यों हैं? खर्राटे लेना एक प्रकार की गड़गड़ाहट, सरसराहट, या कर्कश आवाज़ होती है. यह एक तरह की आम समस्या है. यह तब होती है जब नाक या मुंह से हवा आसानी से अंदर या बाहर नहीं हो पाती है.

खर्राटों की समस्या के पीछे कई वजहें हो सकती हैं. जैसे की पीठ के बल सोना, नाक बंद रहना, एलर्जी, वजन बढ़ना, शराब या धूम्रपान की आदत और कभी-कभी पूरी नींद ना लेना. देखा जाए तो लगभग हर कोई खर्राटे कभी न कभी लेता है, इसमें शिशु और छोटे बच्चे भी शामिल हैं. हालांकि, हर बार खर्राटे लेना सामान्य नहीं माना जाना चाहिए. अगर खर्राटों के साथ सोते समय सांस रुकने, घुटन महसूस होने या दिनभर अत्यधिक नींद आने जैसी समस्या हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. क्योंकि कुछ खर्राटें स्लीप एपनिया के संकेत भी हो सकते हैं.

क्या है इसके उपचार ?

आप अपने खर्राटे से राहत पाने के लिए यह उचार कर सकते हैं.

  • अगर आपको पीठ के बन सोने की आदत है तो अपने सोने की मुद्रा को बदलें.
  • अपनी बढ़ती वजन पर ध्यान दें, और उसे कम करने की कोशिश करें.
  • अगर नाक बंद रहता है तो नाक की पट्टियां लगाए. इससे नाक के मार्ग को खुले रहने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: Ind vs AFG: जीत से खुला भारत का खाता, अफगानिस्तान हुआ पस्त