Wednesday, Feb 5 2025 | Time 12:07 Hrs(IST)
  • बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड सुविधा की मांग, सिविल सर्जन को सौंपा गया मांग पत्र
  • राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र के मुरगु पुल के समक्ष हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जोरों-शोरों से जारी, 1 56 करोड़ वोटर्स देंगे वोट
  • पत्रकारों की सुरक्षा का विश्वास, रामगढ़ डीसी ने कहा- निर्भीक होकर करें पत्रकारिता
  • विश्व कैंसर दिवस पर छेंचा पंचायत के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • राज भवन उद्यान का दरवाजा अब आम लोगों के लिए खुला, गुलाबों की रंगीन महक का लुफ्त उठाने का शानदार मौका
  • झारखंड की संतोषी का 38वें नेशनल गेम में जज टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में हुआ चयन
  • ऑनलाइन गेमिंग के जरिए हुई दोस्ती, देहरादून से पंजाब भागी दो लड़कियां और फिर
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में ठंड का जल्द ही होगा कमबैक, 8 फरवरी के बाद लौटेगी बर्फीली ठंड, जानें आज का वेदर अपडेट
झारखंड


एक बार फिर झारखंड की बेटी ने राज्य का नाम किया रोशन, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी Salima Tete हुई अर्जुन अवार्ड से सम्मानित

एक बार फिर झारखंड की बेटी ने राज्य का नाम किया रोशन, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी Salima Tete हुई अर्जुन अवार्ड से सम्मानित

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में खेल के क्षेत्र में अद्वितीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया. झारखंड की सिमडेगा जिले की बेटी और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया. इस सम्मान के साथ ही सलीमा ने राज्य का नाम रोशन किया. इस मौके पर शतरंज के दी गुकेश, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलेटिक्स के प्रवीन कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार भी दिया गया. सलीमा की इस उपलब्धि ने न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश को गर्वित किया हैं.

 

जानें किन खिलाड़ियों को किस अवार्ड से नवाजा गया है:

अर्जुन अवार्ड मिलने वाले खिलाड़ियों के नाम


  • सलीमा टेटे (हॉकी)

  • अभिषेक (हॉकी)

  • संजय (हॉकी)

  • जरमनप्रीत सिंह (हॉकी)

  • सुखजीत सिंह (हॉकी)

  • ज्योति याराजी (एथलेटिक्स)

  • अन्नू रानी (एथलेटिक्स)

  • नीतू (मुक्केबाजी)

  • स्वीटी (मुक्केबाजी)

  • वंतिका अग्रवाल (शतरंज)

  • राकेश कुमार (पैरा तीरंदाजी)

  • प्रीति पाल (पैरा एथलेटिक्स)

  • जीवनजी दीप्ति (पैरा एथलेटिक्स)

  • अजीत सिंह (पैरा एथलेटिक्स)

  • सचिन सरजेराव खिलारी (पैरा एथलेटिक्स)

  • धरमबीर (पैरा एथलेटिक्स)

  • प्रणव सूरमा (पैरा एथलेटिक्स)

  • एच होकाटो सेमा (पैरा एथलेटिक्स

  • सिमरन जी (पैरा एथलेटिक्स)

  • नवदीप (पैरा एथलेटिक्स)

  • नितेश कुमार (पैरा बैडमिंटन)

  • तुलसीमथी मुरुगेसन (पैरा बैडमिंटन)

  • नित्या श्री सुमति सिवान (पैरा बैडमिंटन)

  • मनीषा रामदास (पैरा बैडमिंटन)

  • कपिल परमार (पैरा जूडो)

  • मोना अग्रवाल (पैरा शूटिंग)

  • रुबीना फ्रांसिस (पैरा शूटिंग)

  • स्वप्निल सुरेश कुसाले (शूटिंग)

  • सरबजोत सिंह (शूटिंग)

  • अभय सिंह (स्क्वैश)

  • साजन प्रकाश (तैराकी)

  • अमन (कुश्ती)


 

खेलकूद में अच्छे प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार (आजीवन)


  • सुच्चा सिंह (एथलेटिक्स)

  • मुरलीकांत राजाराम पेटकर (पैरा-तैराकी)


 

द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी)


  • सुभाष राणा (पैरा-शूटिंग)

  • दीपाली देशपांडे (शूटिंग)

  • संदीप सांगवान (हॉकी)


 

द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन श्रेणी)


  • एस. मुरलीधरन (बैडमिंटन)

  • अर्मांडो एग्नेलो कोलाको (फुटबॉल)


 

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार

फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया

 

अधिक खबरें
राज भवन उद्यान का दरवाजा अब आम लोगों के लिए खुला, गुलाबों की रंगीन महक का लुफ्त उठाने का शानदार मौका
फरवरी 05, 2025 | 05 Feb 2025 | 9:09 AM

झारखंड की राजधानी रांची में स्थित राज भवन उघान अब आम लोगों के लिए खोला जाएगा. इस शानदार उघान का दीदार करने के लिए लोगों को बस कुछ वक्त और इंतजार करना होगा. यह 6 फरवरी से 12 फरवरी तक जनता के लिए खोला जाएगा. इस दौरान आम व्यक्ति राज भवन के गेट नंबर 2 से सुबह 10:00 बजे से दिन के 1:00 तक प्रवेश कर सकते हैं

Jharkhand Weather Update: झारखंड में ठंड का जल्द ही होगा कमबैक, 8 फरवरी के बाद लौटेगी बर्फीली ठंड, जानें आज का वेदर अपडेट
फरवरी 05, 2025 | 05 Feb 2025 | 7:35 AM

झारखंड में इस हफ्ते मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला हैं. 8 फरवरी के बाद राज्य के तापमान में भारी गिरावट का अनुमान हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा. हालांकि इससे पहले सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध का असर दिखाई देगा लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा और तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती हैं.

पतरातू थाना क्षेत्र में कार और बाइक के बीच टक्कर, 3 लोग घायल
फरवरी 04, 2025 | 04 Feb 2025 | 10:32 AM

पतरातू थाना अंतर्गत पतरातु डैम के कटुआ कोचा के निकट बाइक और कार के बीच हुई टक्कर से कटिया निवासी बाइक सवार पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि इसी बाइक पर सवार पंच मंदिर निवासी प्रियांशु कुमार और कोतो निवासी पंकज कुमार चोटील हुए हैं.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: इस ट्रेन में वेटिंग लिस्ट के यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कोच की सुविधा, देखें डिटेल्स
फरवरी 04, 2025 | 04 Feb 2025 | 10:19 PM

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को मद्देनजर प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा हेतु रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 18611 रांची – वाराणसी एक्सप्रेस में दिनांक 06.02.2025, 07.02.2025, 08.02.2025, 10.02.2025, एवं 11.02.2025 को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का 01 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा.

बिजली चोरी के खिलाफ 3716 जगहों पर छापेमारी, 643 बिजली चोरों पर दर्ज हुआ एफआईआर
फरवरी 04, 2025 | 04 Feb 2025 | 9:51 PM

झारखण्ड उर्जा विकास निगम लिमिटेड द्वारा सम्पूर्ण राज्य में एक साथ विद्युत ऊर्जा के विरूद्ध एक दिवसीय राज्यव्यापी छापामारी की गई. विद्युत ऊर्जा चोरी करने वालों के विरूद्ध मंगलवार (4 फरवरी) को प्रातः 8:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक अविनाश कुमार, भा०प्र०से० अध्यक्ष-सह-प्रबन्ध निदेशक, झारखण्ड उर्जा विकास निगम लिमिटेड के अनुमोदन उपरान्त मुख्यालय के ए०पी०टी० द्वारा राज्य स्तरीय छापामारी अभियान का संचालन सम्पन्न कराया गया. इस सघन छापामारी अभियान में मुख्यालय के द्वारा गठित 117 टीमों में सभी क्षेत्रीय स्तर तक के पदाधिकारी सम्मिलित थे.