Sunday, Sep 8 2024 | Time 07:23 Hrs(IST)
 logo img
  • Jharkhand Monsoon Update: कमज़ोर रहा इस बार का मानसून, जानें कहां हो सकती है बारिश
  • बगोदर में 29वां गणपति पूजनोत्सव शुरू: भव्य मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
क्राइम


Jamshedpur: सेक्स-रैकेट की खबर मिलते ही होटल में छापेमारी, रुम में हुक्का व शराब की भी थी व्यवस्था

SDO के नेतृत्व में छापे पड़ने से मची खलबली
Jamshedpur: सेक्स-रैकेट की खबर मिलते ही होटल में छापेमारी, रुम में हुक्का व शराब की भी थी व्यवस्था

न्यूज11 भारत                                                                            


रांची/डेस्कः- शहर के रिहाइशी इलाके में सैक्स रेकैट की जानकारी मिलने के बाद एसडीओ पारूल सिंह के अगुवाई में होटल अतिथि भवन में छापेमारी की गई. पुलिस की छापेमारी पड़ते ही होटल में खलबली मच गई है, तलाशी शुरु होते ही कई युवक व युवती भाग गए. 

एसडीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी में तलाशी के दौरान कई चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई. हर रुम में हुक्का बार व शराब का इंतजाम था. सभी कमरे के युवक युवती को पकड़ उसे हिरासत में ले लिया गया है. 

एसडीओ पारूल सिंह ने छापेमारी के बाद बताया कि पुलिस को थाने में इससे संबंधित शिकायत मिली थी. उसके बाद ही जांच टीम ने पता लगा कर छापेमारी की. रेड पड़ने के बाद होटल में मिले सभी युवक-युवती स्थानीय थे. होटल बुक करके सब रह रहे थे. एक रुम में लगभग 6 लड़के और लड़कियां रह रहे थे. सबको हिरासत में ले लिया गया है. उनसे पूछताछ भी की जा रही है. बताया गया है कि छानबीन के बाद होटल पर भी कार्रवाई की जाएगी. 

 


 
अधिक खबरें
नशे के खिलाफ बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाला एक नाबालिग व 4 अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 8:25 PM

रांची के सुखदेव नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. नशे का कारोबार करने वाले तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में एक नाबालिक के साथ अन्य चार तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर बरामद किया है. बताया जा रहा है कि इलाके में बड़े पैमाने पर तस्करी होती थी.

बाजार गई वृद्ध महिला का धारदार हथियार से हत्या
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 5:00 PM

सिमडेगा के बानो थाना क्षेत्र के कानारोंवा झरियाडीपा में आज सुबह एक वृद्ध महिला का शव पड़ा हुआ मिला. जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई.

आंध्र प्रदेश में महिलाओं द्वारा की गई सीरियल हत्याओं का खुलासा, सायनाइड से चार हत्याएं
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 11:46 AM

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के तेनाली में तीन महिलाओं की गिरफ्तारी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. इन महिलाओं पर आरोप है कि उन्होंने चार लोगों की हत्या की, जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि इन हत्याओं को सायनाइड मिलाकर किए गए पेय पदार्थ के माध्यम से अंजाम दिया गया.

रांची के कांके थाना क्षेत्र में अपराधियों ने की हवाई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
सितम्बर 06, 2024 | 06 Sep 2024 | 10:17 PM

रांची के कांके थाना क्षेत्र में एक बार फिर फायरिंग की घटना हुई है. कांके के बाजार टांड में बैठे तीन युवकों पर फायरिंग करने का आरोप है. अपराधी हवाई फायरिंग कर फरार हुए. घटना के बाद कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी गई है.

भारत माला प्रोजेक्ट फायरिंग मामले में Aman Sahu गैंग का एक और गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे, मयंक सिंह की तलाश जारी
सितम्बर 06, 2024 | 06 Sep 2024 | 4:12 PM

रांची के ओरमांझी में 6 मार्च को भारत माला प्रोजेक्ट में रंगदारी के लिए हुई फायरिंग मामले में गैंगस्टर अमन साहू (Aman Sahu) का एक और गुर्गा पुलिस के हत्थे चढ़ा है. मामले में ओरमांझी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है. इससे पहले इसी मामले में 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. रांची पुलिस मामले में मुख्य आरोपी मयंक सिंह (Mayank Singh) की तलाश में जुटी हुई है. बता दें कि अमन साहू गैंग का मयंक सिंह फिलहाल मलेशिया में रहकर लगातार व्यवसायियों से रंगदारी की मांग करता है. उसके ही इशारे पर इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश से फायरिंग और रंगदारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है.