Friday, Oct 18 2024 | Time 12:01 Hrs(IST)
  • PEC की बैठक के पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की हुई बैठक
  • भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में होगी शुरू
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • रांची से नवीन जायसवाल चुनाव लड़ेंगे चुनाव, यहां देखें BJP के संभावित प्रत्याशियों के नाम
  • Jharkhand Assembly Election: झारखंड में पहले चरण के लिए 43 सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन
झारखंड


खटारे पेट्रोलिंग वाहनों से झारखंड पुलिस को जल्द मिलेगा छुटकारा, मिलेंगे 470 नए बोलेरो गाड़ी

खटारे पेट्रोलिंग वाहनों से झारखंड पुलिस को जल्द मिलेगा छुटकारा, मिलेंगे 470 नए बोलेरो गाड़ी
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः वर्षो पुराने खटारा और टूटे-फूटे पेट्रोलिंग बोलेरो वाहनों से झारखंड पुलिस को अब छुटकारा मिलेगी. क्योंकि को जल्द ही 470 नए बोलेरो वाहन मिलने वाले है. इसे लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पास झारखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रस्ताव भेजा है. जिसे मंजूरी मिलते ही वाहनों की खरीदारी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. 

 

आधुनिकीकरण मद की राशि से खरीदे जाएंगे नए वाहन

इससे पहले झारखंड पुलिस ने 70 नए बोलेरो वाहन खरीदे थे जिसे राज्य के अलग-अलग हिस्सों (जिला) में आवंटित किए गए थे. प्रेट्रोलिंग के लिए झारखंड पुलिस आधुनिकीकरण मद की राशि से नए बोलेरो वाहनों की खरीदारी करेगी. सरकार के पास इसके लिए पर्याप्त फंड है. बता दें, पिछले दिनों राज्य सरकार ने ऐलान किया था कि राज्य में पुलिस के संसाधन में रूपयों की कमी बाधन नहीं बनेगी. इसके लिए सरकार के पास पर्याप्त फंड है. जिससे झारखंड पुलिस के संसाधनों को और मजबूत बनाया जाएगा. 

 


 


झारखंड में हैं कुल 606 पुलिस थाने 

बता दें, झारखंड में कुल 606 पुलिस थाने है जिसमें से कुल 28 थाना नक्सल प्रभावित इलाके में है. इनमें से 155 ए ग्रेड नक्सल प्रभावित जबकि 127 बी ग्रेड श्रेणी में आते हैं. आपको बता दें, राज्य की कानून और सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त रखने की पूरी जिम्मेवारी राज्य के पुलिस की होती है. इसके साथ ही अगर किसी जगह या क्षेत्र में कोई बड़ी या अप्रिय घटना घट जाती है तो ऐसे समय में पुलिस को उक्त स्थल पर जल्दी पहुंचने का दबाव होता है यही कारण है कि सरकार अब राज्य के सभी पुलिस थानों को आधुनिक बनाने के प्रयास में जुट गई है. 




राज्य के कुल 47 थानों के आज तक नहीं हैं कोई पुलिसया वाहन 

मगर आफको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि राज्य में 564 पुलिस थाने में से 47 थाने आज भी ऐसे भी है जहां पुलिसकर्मियों के पास एक भी वाहन नहीं है. और इन थानों का काम भगवान भरोसे ही चल रहा है. इसके अलावे बात करें अगर थानों में टेलीफोन की तो सबसे अधिक बना टेलीफोन वाले थाने भी झारखंड राज्य में ही जहां थानों में टेलीफोन तक नहीं है. बता दें, राज्य के कुल 211 थानों में टेलीफोन नहीं है. इसके साथ ही 31 थाने ऐसे भी है जिसमें ना तो मोबाइल फोन की सुविधा है और ना ही वायरलेस की सुविधा ही उपलब्ध है. 
अधिक खबरें
मुड़मा में आयोजित होने वाले दो दिवसीय ऐतिहासिक मुड़मा जतरा की तैयारियां पूरी
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 11:34 AM

मांडर स्थित मुड़मा में 18 और 19 अक्टूबर को लगने वाले दो दिवसीय मुड़मा जतरा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. वहीं एनएच39 से आने जाने वालों के लिए प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर रूट डायवर्ट कर दिया है, कब से कहाँ से रूट डायवर्ट किया गया है.

PEC की बैठक के पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की हुई बैठक
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 11:25 AM

पीईसी बैठक से पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई. बता दे कि यह बैठक प्रभारी गुलाम अहमद मीर, वरिष्ठ पर्यवेक्षक अधीर रंजन चौधरी और दोनों सह-प्रभारियों सहित स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के साथ हुई है.

भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में होगी शुरू
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 11:15 AM

थोड़ी देर में रांची के हरमू रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी. यह प्रेस कांफ्रेंस का समय 11:30 बजे से शुरू होगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के विधानसभा सह-चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो और अन्य नेता मौजूद रहेंगे. आपको बता दे कि NDA में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो गया है. आज प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा कि जाएगी.

रांची से नवीन जायसवाल चुनाव लड़ेंगे चुनाव, यहां देखें BJP के संभावित प्रत्याशियों के नाम
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 10:01 AM

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के पहले चरण के मतदान के लिए आज अधिसूचना जारी किया जाएगा. अधिसूचना जारी होते ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. बीजेपी कभी भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है.

असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 10:21 AM

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा रांची पहुंचे. वो रांची एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हो गए है. बता दें कि आज NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में हिमंता बिस्वा सरमा शामिल होंगे. NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है. आज संयुक्त प्रेस वार्ता में घोषणा इसकी घोषणा की जाएगी.