Sunday, Apr 27 2025 | Time 20:33 Hrs(IST)
  • बहरागोड़ा के नेताजी शिशु सुभाष उद्यान में 20 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान, विधायक समीर महंती हुए शामिल
  • तेलंगाना के कृषि मंत्री टी नागेश्वर राव ने झारखंड के कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का किया गर्मजोशी से स्वागत
  • पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर खिलाफ ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में निकाला गया कैंडल मार्च
  • बिजली,पानी,सड़क जैसे मूलभूत सुविधाओं वंचित हैं महिषापाथर के लोग
  • बिजली,पानी,सड़क जैसे मूलभूत सुविधाओं वंचित हैं महिषापाथर के लोग
  • झारखंड के दुमका से अपहृत लड़के को जमुई पुलिस ने किया बरामद, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार
  • जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती पहुंचे छपरा, अनवल मैदान में जनसभा को किया संबोधित
  • इंसान तो इंसान अब कब्र में दफनाए गए शव भी नहीं है सुरक्षित, बिशुनपुर श्मशान घाट में पांच शव की हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस
  • प्रसव पीड़ा से महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही के वजह से मौत को लेकर किया हंगामा
  • मधुबनी जिले के खिरहर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होअर पलटी, युवक गंभीर रूप से धायल
  • वैशाली जिले में वार्ड पार्षद पति की दिखी दबंगई, युवक को घर पर बुलाकर जमकर की पिटाई
  • मां भारतीय, पिता पाकिस्तानी: नाबालिग बच्चों को देश छोड़ने का आदेश, परिवार के सामने गहरा संकट
  • मां भारतीय, पिता पाकिस्तानी: नाबालिग बच्चों को देश छोड़ने का आदेश, परिवार के सामने गहरा संकट
  • रेल और बस के यात्रियों से लूटपाट करने वाले अंतर जिला गिरोह का हुआ पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • अगर चाहते हैं रात में गहरी और सुकून भरी नींद, तुरंत अपनाए ये तरीका
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में अचानक बढ़ी ठंड, 24 घंटे में तापमान में हुई 5 डिग्री की गिरावट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Jharkhand Weather Update: झारखंड में अचानक बढ़ी ठंड, 24 घंटे में तापमान में हुई  5 डिग्री की गिरावट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड में ठंड ने अचानक करवट ले ली हैं. ला नीना का असर अब साफ नजर आने लगा है, जिससे राज्य के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दी हैं. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई हैं. राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में सुबह-सुबह ठंडी हवाएं कंपकंपी छुड़ाने लगी हैं. झारखंड की राजधानी रांची में दिनभर धूप खिली रही लेकिन जैसे ही सूरज डूबा, तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली हैं. अन्य जिलों में भी ऐसा ही हाल रहा हैं. मौसम के अनुसार, ला नीना का प्रभाव इस बार देर से शुरू हुआ है लेकिन अब यह धीरे-धीरे असर दिखा रहा हैं.  

 

कैसा रहेगा आज का मौसम?  

आज भी झारखंड का मौसम शुष्क रहेग. सुबह ठंडी हवाओं का असर रहेगा जबकि दोपहर में धूप की तीव्रता थोड़ी राहत देगी लेकिन शाम होते-होते तापमान फिर से गिर जाएगा और कड़ाके की ठंड लोगों को गर्म कपड़ों में लिपटने पर मजबूर कर देगी.  

 

कहां रहेगा कितना तापमान?

झारखंड के प्रमुख जिलों का अनुमानित तापमान इस प्रकार है:  


  • रांची, खूंटी, गुमला: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 13°C  

  • धनबाद, देवघर, दुमका: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 13°C  

  • जमशेदपुर, चाईबासा: अधिकतम 29°C, न्यूनतम 14°C  

  • हजारीबाग, रामगढ़: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 13°C  


 

ला नीना का क्या है असर?  

ला नीना के कारण तापमान में तेज गिरावट हो रही हैं. यह प्रशांत महासागर में समुद्री सतह के तापमान में बदलाव के कारण होने वाला एक मौसमीय प्रभाव है, जो पूरी दुनिया के जलवायु पर असर डालता हैं. भारत में इसका असर ठंड बढ़ने के रूप में देखने को मिल रहा हैं. 

 


 

 

 

 
अधिक खबरें
बिजली,पानी,सड़क जैसे मूलभूत सुविधाओं वंचित हैं महिषापाथर के लोग
अप्रैल 27, 2025 | 27 Apr 2025 | 7:59 PM

मसलिया प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों अजीबोग़रीब मामला प्रखंड में आ रही है. मानो सदियों से पानी की आस में प्यासे गंगोत्री तट पर बैठे है, फिर भी उनका कंठ सूखा है. मामला प्रखंड क्षेत्र के रांगा पंचायत के महिषापाथर गांव से आ रही है. यहा निवास करने वाले चौदह परिवार के लगभग अस्सी सदस्य इन दिनों बिजली,पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. यहा ताज्जुक की बात यह है कि प्रखंड कार्यालय से आठ सौ मीटर व थाना से पांच सौ मीटर,बिजली सबस्टेशन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसलिया से महज एक किलोमीटर दूर स्थित है.

इंसान तो इंसान अब कब्र में दफनाए गए शव भी नहीं है सुरक्षित, बिशुनपुर श्मशान घाट में पांच शव की हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस
अप्रैल 27, 2025 | 27 Apr 2025 | 7:32 PM

धनबाद में आम आदमी के साथ साथ अब दफनाए गए शव भी सुरक्षित नहीं है. हरिहरपुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर जमुनिया नदी श्मशान घाट से शवों की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. श्मशान घाट में अलग-अलग जगहों पर दफनाए गए कुल पांच शवों को किसी ने खोदकर चुरा लिया.

मां भारतीय, पिता पाकिस्तानी: नाबालिग बच्चों को देश छोड़ने का आदेश, परिवार के सामने गहरा संकट
अप्रैल 27, 2025 | 27 Apr 2025 | 6:50 PM

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से आए नागरिकों के लिए 27 अप्रैल तक देश छोड़ने की डेडलाइन तय की थी. इस आदेश के तहत झारखंड में भी कार्रवाई शुरू हो गई है, और रांची में 4 तथा जमशेदपुर में 3 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की गई है. पुलिस ने सभी को केंद्र सरकार के निर्देशों से अवगत करा दिया है.

हिंदू संगठनों ने पहलगाम आतंकी घटना का किया विरोध,  प्रधानमंत्री से इस घटना का बदला लेने की मांग
अप्रैल 27, 2025 | 27 Apr 2025 | 5:58 PM

पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में सनातन धर्म के मानने वाले विभिन्न हिंदू संगठनों ने रविवार राजधानी रांची के हृदय स्थली अल्बर्ट एक्का चौक में पाकिस्तान और पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों का जमकर विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही पुतला दहन कर पहलगाम आतंकी घटना का आक्रोषपूर्ण विरोध किया. हिंदू संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री से इस घटना का बदला लेने की मांग की है.

कौशल विकास की कहानी, झारखंड की जुबानी : दीपिका पांडे सिंह
अप्रैल 27, 2025 | 27 Apr 2025 | 5:49 PM

झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि झारखंड के हुनरमंद युवाओं की सफलता और समर्पण का जश्न मनाने का समय आ गया है. Alumni Meet में हम मिलेंगे उन सितारों से जिन्होंने कौशल विकास के प्रशिक्षण से अपने सपनों को नई उड़ान दी है. आज झारखंड से उठकर, बैंगलुरु जैसे महानगरों तक पहुंच चुके हैं हमारे युवा, जो अपनी मेहनत से पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं. यह सिर्फ एक मुलाकात नहीं, बल्कि प्रेरणा की एक नई कहानी होगी — जहां हर चेहरा एक नई उम्मीद, हर मुस्कान एक नई उपलब्धि की कहानी कहेगी. दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि जोहार! आइए जुड़िए इस गर्व के पल में और झारखंड की प्रतिभा को सलाम करें.