झारखंडPosted at: अप्रैल 27, 2025 कौशल विकास की कहानी, झारखंड की जुबानी : दीपिका पांडे सिंह
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि झारखंड के हुनरमंद युवाओं की सफलता और समर्पण का जश्न मनाने का समय आ गया है. Alumni Meet में हम मिलेंगे उन सितारों से जिन्होंने कौशल विकास के प्रशिक्षण से अपने सपनों को नई उड़ान दी है. आज झारखंड से उठकर, बैंगलुरु जैसे महानगरों तक पहुंच चुके हैं हमारे युवा, जो अपनी मेहनत से पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं. यह सिर्फ एक मुलाकात नहीं, बल्कि प्रेरणा की एक नई कहानी होगी — जहां हर चेहरा एक नई उम्मीद, हर मुस्कान एक नई उपलब्धि की कहानी कहेगी. दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि जोहार! आइए जुड़िए इस गर्व के पल में और झारखंड की प्रतिभा को सलाम करें.