Sunday, Apr 27 2025 | Time 00:55 Hrs(IST)
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी की लहर, रांची का पारा 32 डिग्री तक पहुंचा, जानें आज का वेदर अपडेट

सरायकेला बना सबसे गर्म जिला
Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी की लहर, रांची का पारा 32 डिग्री तक पहुंचा, जानें आज का वेदर अपडेट

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया हैं. रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे गर्मी का अहसास तेज हो गया लेकिन सबसे अधिक गर्मी का रिकॉर्ड सरायकेला ने अपने नाम किया, जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. राज्य में कई जगहों पर पारा 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया हैं.

 

पांच मार्च से तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 5 मार्च से रांची और आसपास के इलाकों का तापमान गिर सकता हैं. अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता हैं. वहीं न्यूनतम तापमान में भी 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती हैं. इससे ठंड का अहसास फिर से हो सकता हैं. राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में मौसम शुष्क और साफ़ रहने का अनुमान हैं.

 

झारखंड के विभिन्न इलाकों में गर्मी का असर

राज्य के अन्य शहरों में भी गर्मी का असर बढ़ गया हैं. जमशेदपुर और डाल्टनगंज में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा. वहीं बहरागोड़ा में 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि हजारीबाग में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट के बाद ठंड की वापसी हो सकती हैं. 5 मार्च से पारा धीरे-धीरे नीचे आएगा, जिससे राज्य में राहत मिलने की संभावना हैं. हालांकि फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा.

 

अधिक खबरें
बीआर वॉरियर्स टीम का शानदार प्रदर्शन, जिला स्तरीय प्रो कबड्डी लीग में बनी उपविजेता
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 9:22 PM

कोडरमा जिले में 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित जिला स्तरीय प्रो कबड्डी लीग में बी आर इंटरनेशनल स्कूल, चाराडीह की टीम "बी आर वॉरियर्स" ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया. बी आर वॉरियर्स ने लीग के तीन मैचों में लगातार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई. जिसका कप्तानी नवाज़ एवं कोच के रूप में अनिल कुमार ने अपनी भूमिका निभाई.

झारखंड ने स्पेन व स्वीडेन के निवेशकों को खनिजों की नीलामी व उपकरण निर्माण में निवेश के लिए दिया न्यौता
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 9:09 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्पेन व स्वीडेन के दौरे पर गये प्रतिनिधिमंडल ने निवेशकों को खनन क्षेत्र में विशेषकर खनिज उपकरण निर्माण व खनिज ब्लॉक की नीलामी में निवेश का न्यौता दिया. खान सचिव अरवा राजकमल व खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा ने निवेशकों के समक्ष पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी.

जिला परिवहन पदाधिकारी के पर्यवेक्षण में चलाया गया वाहन जांच अभियान, 12 वाहनों से 155500 रुपया का दंड अधिरोपित
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 8:56 PM

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार आज (26 अप्रैल 2025) को जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, अखिलेश कुमार के पर्यवेक्षण में ओरमांझी एवं मेसरा क्षेत्र में लगभग 113 वाहनों के कागजातों यथा टैक्स, फिटनेश, इंश्यारेन्स, प्रदूषण प्रमाण पत्र, परमिट, ड्राईविंग लाईसेंस, ओभरलोड आदि की जांच की गई. कागजात पूर्ण नहीं रहने के कारण कुल 12 वाहनों से 155500 रुपया का दंड लगाया. जांच के दौरान कागजात पूर्ण नहीं रहने के कारण कुल 12 वाहनों से 155500 रुपया का दंड अधिरोपित किया गया.

भाजपा देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है, स्पष्ट करे : विनोद कुमार पांडेय
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 8:37 PM

सत्तासीन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है. भाजपा के आरोपों का पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को किस दिशा में ले जाना चाहती है. पांडेय ने जोर देकर कहा कि भारतीय संविधान की मूल भावना — लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, साम्यवाद, गणराज्यवाद, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता — को बनाए रखना हर दल का दायित्व है, जिसे संविधान की प्रस्तावना में सुंदर ढंग से व्यक्त किया गया है.

भरनो प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया, 7 यूनिट किया गया रक्तदान
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 8:09 PM

प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमे कुल 7 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. मौके ओर बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि रक्त दान महादान है. इससे किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है. उन्होंने प्रखण्ड के ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आगे भी इस तरह की शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें.