Sunday, Apr 27 2025 | Time 12:36 Hrs(IST)
  • अनियंत्रित ट्रक ने घर में सो रहे एक दंपति को कुचला, हुई दर्दनाक मौत, बेकाबू होकर ट्रक भी पलटी, परिजनों में कोहराम
  • बरेहपुरा में देर रात लगी भीषण आग, दमकल टीम ने पाया काबू
  • पलामू: हेमजा गांव के तीन घर में लगी आग, मवेशी झुलस कर मरे
  • गोपालगंज में बेलगाम अपराधियों ने चावल के बड़े व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या
  • शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा, युवक को लगी गोली
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रचंड गर्मी से मिलेगी राहत; आज ओलावृष्टि के आसार
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का ट्रिपल अटैक! बारिश, कोहरा और शीतलहर से कांप उठेंगे यह जिले

IMD का नया अपडेट
Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का ट्रिपल अटैक! बारिश, कोहरा और शीतलहर से कांप उठेंगे यह जिले

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड में अब सर्दी का डबल नहीं बल्कि ट्रिपल अटैक होने वाला हैं. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, राज्य में आज यानी 25 दिसंबर को मौसम का तिहरी मार देखने को मिलेगा. राज्य के कई जिलों में जहां एक ओर बारिश हो रही है, वहीं सुबह कोहरे और शाम होते-होते शीतलहर का असर भी दिखने लगेगा. 

 

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर अब झारखंड पर साफ़ नजर आ रहा हैं. यह निम्न दबाव राज्य के दक्षिण और मध्य भाग के जिलों में हल्की बारिश की संभावना को जन्म दे रहा हैं. इसके अलावा, सुबह के समय घना कोहरा और शाम को शीतलहर की वजह से सर्दी और बढ़ने की संभावना हैं. 

 

कहां होगी बारिश?

झारखंड के दक्षिण और मध्य जिलों में 25 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती हैं. इसके अलावा सुबह के समय इन जिलों में घना कोहरा भी देखने को मिलेगा, जो सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए खासा खतरनाक हो सकता हैं. इन जिलों में सुबह का तापमान बेहद ठंडा रहेगा जबकि शाम को कहर बरपाएगी.

 

उत्तर पश्चिम क्षेत्र के पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा और दक्षिण क्षेत्र के पूर्वी सिंह'भूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां में 25 दिसंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है, जो अधिकतम तापमान को गिरा कर ठंड बढ़ा सकती हैं. इसके अलावा सुबह का कोहरा और शाम को शीतलहर ठंड का एहसास और भी बढ़ा देंगे.

 

कैसा रहेगा आज का तापमान?

आज धनबाद, गोड्डा, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस हो सकता हैं. वहीं लातेहार, कोडरमा, गढ़वा, चतरा, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता हैं. इसके अलावा रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, गुमला, बोकारो में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस हो सकता हैं. वहीं पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता हैं. 

 

हालांकि मौसम में बदलाव का असर अगले कुछ दिनों तक बने रहने की संभावना है लेकिन 26 दिसंबर से स्थिति में कुछ राहत मिल सकती हैं. तब तक झारखंडवासियों को सर्दी से बचने के उपायों को अपनाना बेहद जरुरी होगा. 

 


 

अधिक खबरें
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी  एंव भाजपाइयों ने मशाल जुलूस निकाल लगाया पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा, कैंडल जलाकर मृतात्माओं को दी श्रद्धांजलि
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 10:22 PM

पूर्व नेता प्रतिपक्ष सह भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में शनिवार की शाम प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय से सुभाष चौक की सड़कों पर मशाल जुलूस निकाल भाजपाइयों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए. वहीं सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति के समक्ष कैंडल जलाकर कश्मीर हमले के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.

बीआर वॉरियर्स टीम का शानदार प्रदर्शन, जिला स्तरीय प्रो कबड्डी लीग में बनी उपविजेता
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 9:22 PM

कोडरमा जिले में 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित जिला स्तरीय प्रो कबड्डी लीग में बी आर इंटरनेशनल स्कूल, चाराडीह की टीम "बी आर वॉरियर्स" ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया. बी आर वॉरियर्स ने लीग के तीन मैचों में लगातार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई. जिसका कप्तानी नवाज़ एवं कोच के रूप में अनिल कुमार ने अपनी भूमिका निभाई.

झारखंड ने स्पेन व स्वीडेन के निवेशकों को खनिजों की नीलामी व उपकरण निर्माण में निवेश के लिए दिया न्यौता
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 9:09 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्पेन व स्वीडेन के दौरे पर गये प्रतिनिधिमंडल ने निवेशकों को खनन क्षेत्र में विशेषकर खनिज उपकरण निर्माण व खनिज ब्लॉक की नीलामी में निवेश का न्यौता दिया. खान सचिव अरवा राजकमल व खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा ने निवेशकों के समक्ष पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी.

जिला परिवहन पदाधिकारी के पर्यवेक्षण में चलाया गया वाहन जांच अभियान, 12 वाहनों से 155500 रुपया का दंड अधिरोपित
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 8:56 PM

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार आज (26 अप्रैल 2025) को जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, अखिलेश कुमार के पर्यवेक्षण में ओरमांझी एवं मेसरा क्षेत्र में लगभग 113 वाहनों के कागजातों यथा टैक्स, फिटनेश, इंश्यारेन्स, प्रदूषण प्रमाण पत्र, परमिट, ड्राईविंग लाईसेंस, ओभरलोड आदि की जांच की गई. कागजात पूर्ण नहीं रहने के कारण कुल 12 वाहनों से 155500 रुपया का दंड लगाया. जांच के दौरान कागजात पूर्ण नहीं रहने के कारण कुल 12 वाहनों से 155500 रुपया का दंड अधिरोपित किया गया.

भाजपा देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है, स्पष्ट करे : विनोद कुमार पांडेय
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 8:37 PM

सत्तासीन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है. भाजपा के आरोपों का पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को किस दिशा में ले जाना चाहती है. पांडेय ने जोर देकर कहा कि भारतीय संविधान की मूल भावना — लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, साम्यवाद, गणराज्यवाद, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता — को बनाए रखना हर दल का दायित्व है, जिसे संविधान की प्रस्तावना में सुंदर ढंग से व्यक्त किया गया है.