Saturday, Mar 15 2025 | Time 01:52 Hrs(IST)
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, शीतलहर से राहत की उम्मीद

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, शीतलहर से राहत की उम्मीद
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: राज्य में ठंड का प्रकोप जारी है. राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में सुबह-शाम ठिठुराने वाली ठंड लोगों को परेशान कर रखी है. वहीं, आज सुबह से अच्छी धूप खिली हुई है. और आसमान भी साफ है. आज, (27 जनवरी) से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. ठंड में गिरावट होने की पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने बताया कि आज, 27 जनवरी से मौसम में थोड़ी बदलाव की उम्मीद है. साथ भी ठंड से राहत मिलने की भी संभावना है.

 

29 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी 

राज्य में 29 जनवरी तक कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, राज्य के कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है. आज कही बारिश के आसार नहीं है. मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. 

 


 

आने वाले दिनों में तापमान में होगा बदलाव

आईएमडी के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभ देश के उत्तरी भाग को प्रभावित कर सकते हैं. यह प्रणाली उत्तरी हवाओं के प्रवाह को नीचे की ओर रोकेगी. इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी से बहने वाली दक्षिणी हवाएं और अरब सागर से बहने वाली हवाएं राज्य में नमी ला रही हैं. हवा के बदलते पैटर्न से आने वाले दिनों में तापमान में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा.
अधिक खबरें
Rims गर्ल्स हॉस्टल में घुसा नशे में धुत युवक, लड़कियों में डर का माहौल
मार्च 14, 2025 | 14 Mar 2025 | 2:09 PM

रांची रिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में नशे में धुत युवक घुस गया. युवक नशे की हालत में था. जिसके कारण लड़कियों में डर का माहौल बना हुआ हैं.

आज और कल RIMS ओपीडी रहेगा बंद, सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू
मार्च 14, 2025 | 14 Mar 2025 | 1:54 PM

होली को लेकर रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) आज (14 मार्च) और कल (15 मार्च) को ओपीडी सेवाएं बंद रहेगा. दो दिनओपीडी को बंद रखने का फैसला रिम्स प्रशासन द्वारा लिया हैं.

Holi 2025 dry day alert: जानें होली को लेकर इस दिन बंद रहेंगी शराब-बीयर की दुकानें
मार्च 14, 2025 | 14 Mar 2025 | 10:04 AM

रंगों का त्योहार होली पूरे भारत में मनाया जाने वाला एक हर्षोल्लासपूर्ण त्योहार है. अगर आप होली 2025 पर शराब खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको यह जान लेना चाहिए कि शराब की दुकानें खुली रहेंगी या बंद?

Ranchi: रतन टॉकीज, इकरा मस्जिद के सामने मिकादो टावर में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग
मार्च 14, 2025 | 14 Mar 2025 | 11:47 AM

राजधानी रांची के रतन टॉकीज, इकरा मस्जिद के सामने मिकादो टावर में बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई. अगलगी से अफरा-तफरी मच गई.

होली को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे राज्य में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मार्च 14, 2025 | 14 Mar 2025 | 8:24 AM

झारखंड पुलिस होली के अवसर पर सतर्कता बरत रही है. वहीं, होली पर्व को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय लेवल पर तैयारियां पूरी कर ली गई है.