न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची रेलवे स्टेशन स्थित फ्लाइंग टीम ने ने 7 लाख रुपये का 14 किलो गांजा बरामद.किया है. साथ ही नशे का कारोबार करने वाले तीन तस्करों को भी टीम ने गिरफ्तार किया है. कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार रेलवे सुरक्षा बल, रांची अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर यह बड़ी कारवाई की गयी है.
आरपीएफ पोस्ट रांची एवं फ्लाइंग टीम रांची द्वारा रांची रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष जांच अभियान में यह सफलता मिली है. रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या–01 पर आगमन के समय कोच संख्या S-3 की जांच में यह सफलता मिली है.
जांच के दौरान तीन बैग संदिग्ध अवस्था में पाए गए, जिनके पास दो पुरुष एवं एक महिला बैठे हुए थे. पूछताछ करने पर तीनों व्यक्तियों ने बैग अपने होने की बात स्वीकार की, परंतु बैग में रखे सामान के संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके. आगे पूछताछ पर एक व्यक्ति ने बैग में गांजा होने की बात स्वीकार की.
टीम ने जब बैग की तलाशी ली तो कुल 14 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹7,00,000 है. बरामद गांजा एवं आरोपियों को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया. यह सफल कार्रवाई ऑपरेशन NARCOS के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाती है.
यह भी पढ़ें: गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, प्रतिमा से आभूषण समेत कीमती सामान ले गये चोर