Good News: झारखंड में बढ़ी 100 मेडिकल की सीटें,  नेशनल मेडिकल काउंसिल ने दी मंजूरी

NMC ने जारी की नई MBBS सीट मैट्रिक्स, 2025-26 शैक्षणिक सत्र में बढ़ीं मेडिकल सीटें

By : Ark Sahuliyar
Good News: झारखंड में बढ़ी 100 मेडिकल की सीटें,  नेशनल मेडिकल काउंसिल ने दी मंजूरी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (National Medical Commission - NMC) ने 16 अक्टूबर 2025 को देशभर के मेडिकल कॉलेजों के लिए नई MBBS सीट मैट्रिक्स जारी की है. इस संबंध में एनएमसी के पॉलिसी एंड कोऑर्डिनेशन डिवीजन की ओर से एक सार्वजनिक नोटिस (Public Notice) जारी की गई है. 

नोटिस राजीव शर्मा, निदेशक (P&C), एनएमसी के द्वारा जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) की अधिसूचना संख्या N-15029/09/2025-UGMEBके तहत स्नातक (MBBS) पाठ्यक्रमों की सीटों की अद्यतन सूची प्रकाशित की गई है.

यह संशोधन मौजूदा मेडिकल कॉलेजों की सीटों के नवीनीकरण और नए कॉलेजों या अतिरिक्त सीटों के अनुमोदन के बाद तैयार किया गया है. एनएमसी ने सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन और प्राचार्यों, अभिभावकों, तथा NEET-UG 2025 में भाग लेने वाले विद्यार्थियों से इस अद्यतन जानकारी को संज्ञान में लेने का अनुरोध किया है.

राज्यों में सीटों में बढ़ोतरी, झारखंड को बड़ी सौगात
नई सीट मैट्रिक्स के अनुसार, देशभर के कई राज्यों में MBBS सीटों में वृद्धि की गई है. झारखंड राज्य के दो प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में कुल 100 सीटें बढ़ाने की मंजूरी मिली है, एक सरकारी और एक निजी कॉलेज में.

एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर (सरकारी कॉलेज)

  • पहले 100 MBBS सीटें स्वीकृत थीं.
  • अब 50 नई सीटें बढ़ाकर कुल 150 सीटें कर दी गई हैं.
  • यह कॉलेज झारखंड के सबसे पुराने सरकारी मेडिकल संस्थानों में से एक है और इस विस्तार से राज्य के सरकारी चिकित्सा शिक्षा ढांचे को मजबूती मिलेगी.

मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर (निजी कॉलेज)

  • पहले 150 MBBS सीटें थीं.
  • अब इसमें भी 50 सीटों की वृद्धि कर कुल 200 सीटें स्वीकृत की गई हैं.

इसके अतिरिक्त, नोटिस में यह भी उल्लेख है कि देश के अन्य राज्यों में कई संस्थानों को “Approval for New Establishment during Academic Year 2025-26” के अंतर्गत नए मेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति प्रदान की गई है.

शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से प्रभावी होगा नया ढांचा
एनएमसी की नई सीट मैट्रिक्स शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से प्रभावी होगी. इसका सीधा असर NEET-UG 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया पर पड़ेगा, क्योंकि बढ़ी हुई सीटें इसी सत्र से छात्रों को आवंटित की जाएंगी.

झारखंड सरकार की प्रतिक्रिया
सीटों में वृद्धि की घोषणा पर झारखंड के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग) अजय कुमार सिंह ने कहा, “हमारे लगातार प्रयास का परिणाम है कि राज्य में MBBS सीटों की संख्या बढ़ी है. यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा. हमारा लक्ष्य है कि झारखंड के प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में कम से कम 150 सीटें उपलब्ध हों. अभी एक सरकारी कॉलेज में सीट बढ़ाई गई है, जबकि शेष चार अन्य कॉलेजों में भी 50-50 सीटों की वृद्धि के लिए प्रस्ताव पर काम चल रहा है.” उन्होंने आगे कहा कि सीट बढ़ने से राज्य में डॉक्टरों की उपलब्धता में सुधार होगा और स्वास्थ्य सेवा को बल मिलेगा.

ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी प्रवर्तन एजेंसियां आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें: के रवि कुमार

 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य