ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर के 12 लाख केमिस्ट रखेंगे अपनी दुकानें बंद

By : Vaibhaw Vikram
ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर के 12 लाख केमिस्ट रखेंगे अपनी दुकानें बंद

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने प्रेस वर्ता कर बतया कि दवा विक्रेताओं के अस्तित्व और जनस्वास्थ्य की रक्षा के लिए आगामी 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया है. ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर आयोजित इस बंद के दौरान पलामू सहित देशभर के लगभग 12.40 लाख केमिस्ट अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखेंगे. संगठन का मुख्य विरोध अवैध ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती सक्रियता और उनके द्वारा अपनाई जा रही शोषणकारी मूल्य निर्धारण नीतियों के खिलाफ है.

एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत प्रसाद जायसवाल और सचिव धर्मेंद्र उपाध्याय ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन फार्मेसी प्लेटफॉर्म नियमों की शिथिलता का लाभ उठाकर बिना उचित भौतिक सत्यापन के दवाइयों की बिक्री कर रहे हैं. एक ही प्रिस्क्रिप्शन का बार-बार उपयोग होना और एंटीबायोटिक्स व नशीली दवाओं की अनियंत्रित उपलब्धता सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है, जो भविष्य में 'एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस' जैसे बड़े खतरे को जन्म दे सकती है. इसके अतिरिक्त बड़े कॉर्पोरेट संस्थानों द्वारा दी जा रही भारी छूट यानी 'डीप डिस्काउंटिंग' के कारण बाजार का संतुलन बिगड़ रहा है, जिससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के छोटे केमिस्टों की आजीविका पर गहरा संकट मंडरा रहा है.

दवा विक्रेताओं की प्रमुख मांगों में ई-फार्मेसी से संबंधित अधिसूचना G.S.R. 817(E) को वापस लेना और कोविड-19 के दौरान जारी की गई अस्थायी अधिसूचना G.S.R. 220(E) को तत्काल प्रभाव से निरस्त करना शामिल है. संगठन ने सरकार से मांग की है कि वह दवा व्यापार की इन गंभीर समस्याओं पर ठोस कार्रवाई करे और सभी विक्रेताओं के लिए 'लेवल प्लेइंग फील्ड' यानी एक समान अवसर वाली नीति तैयार करे. विक्रेताओं में इस बात को लेकर भी भारी रोष है कि बार-बार अनुरोध के बावजूद उनकी समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है, जिसके परिणामस्वरूप अब वे इस बड़े आंदोलन के लिए बाध्य हुए हैं. इस प्रेस वर्ता मे अध्यक्ष भरत प्रसाद सचिव धर्मेंद्र उपाध्यय उदय कुमार सिंह विनोद पाठक व अभिनाश सिन्हा उपस्थित रहें.

यह भी पढ़ें: आईआईएम रांची को स्पेन के वैश्विक सम्मेलन में एम्बा एक्रेडिटेशन का प्रमाण पत्र, वैश्विक बिजनेस स्कूलों के प्रतिष्ठित समूह

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य