न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी सौरव कुमार ने कोर्ट से अग्रिम राहत की गुहार लगाई है. गुरुवार को उसकी अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई होगी. सीआईडी ने मामले में सौरव को आरोपी बनाया है. उसपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की गयी है. बता दें कि 21 जुलाई को शुरू हुई सीआईडी की कार्रवाई जारी है. मामले में JPSC के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांग्ते समेत दो दर्जन से अधिक की गिरफ्तारी हो चुकी है. कई पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.
यह भी पढ़ें- डोरंडा थाना प्रभारी का प्रभारी का ट्रांसफर, इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी