न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी उमेश कुमार की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई. याचिका पर अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी. उमेश कुमार ने सोमवार को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है. 4 अगस्त को सीआईडी ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था. आरोपी पर परीक्षा संचालन को प्रभावित करने का आरोप है. 21 जुलाई से शुरू हुई सीआईडी की कार्रवाई जारी है. मामले में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांग्ते समेत 20 से अधिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. वहीं 14वीं जेपीएससी समेत TDPL एजेंसी द्वारा संचालित परीक्षा को रद्द कर दी गई है.
14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी उमेश कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई, अगली तारीख 25 अगस्त तय
14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी उमेश कुमार की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.
संबंधित सामग्री
नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत
गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद
खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.
चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.
भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान
भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार
सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.