मासूम की मुस्कान के लिए 15 करोड़, हेमंत सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ

By : Vaibhaw Vikram
मासूम की मुस्कान के लिए 15 करोड़, हेमंत सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन जहां एक तरफ सभी महिलाओं को मंईयां सम्मान देकर सभी का ध्यान अपने तरफ केंद्रित किए हुए हैं. वहीं उन्होंने एक ऐसे महंगे इंजेक्शन को मंजूरी देकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. उनकी इस मंजूरी से सभी कोई खुश हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह मामला गिरीडीह की है. जहां एक बच्ची  दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है और उसके इलाज के लिए बच्ची को 15 करोड़ का इंजेक्शन लगना काफी आवश्यक है. जिसे लेकर बच्ची के माता-पिता ने हेमंत सरकार से गुहार लगाई थी.

वहीं हेमंत सरकार ने उनके फ़रियाद को सुनकर इस महंगे इंजेक्शन को मंजूरी दे दी है. बच्ची के मां-बाप ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सब कुछ बेच देते तब भी इलाज संभव नहीं था. दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची का नाम यामिका पटेल है. यामिका पटेल को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1 नामक बीमारी हो गई है. इस बीमारी से निजाद पाने के लिए उसे करीब 15 करोड़ रुपये के इंजेक्शन लगाने की जरूरत थी. जिसे अब मंजूरी मिल गई है और अब यामिका पटेल को यह इंजेक्शन लगा दी जाएगी और बच्ची की जान बच जाएगी.  

आपकी जानकारी के लिए बता दें, बच्ची को हुई इस दुर्लभ बीमारी के बारे में विशेष डॉक्टरों की टीम के द्वारा बताए जाने के बाद बच्ची के माता-पिता पैसे और मदद की तलाश में   स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के पास पहुंचे. जहां उन्होंने इस दुर्लभ बीमारी के बारे में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जानकारी दी. जानकारी प्राप्त के बाद मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि हम बच्ची के बेहतर स्वास्थ के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. इसके बाद मंत्री इरफान अंसारी ने इस पूरे मामले की जानकारी सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन को दी. जिसके बाद सीएम हेमंत सोरेन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कैबिनेट में इस बड़े रकम को मंजूरी दे दी.

साथ ही मंत्री इरफान अंसारी ने यह भी कहा कि अब झारखंड में इलाज के अभाव में कोई परिवार अपने बच्चे को नहीं खोएगा. सरकार अपने राज्य के जनता के साथ खड़ी है और हर जरुरतमंद के जरूरत को पूरा भी करेगी.  सरकार के इस फैसले से यामिका के परिवार के सदस्य भावुक हो गए. उनकी आंखों में आंसू साफ दिखाई दे रहे थे. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें इतनी बड़ी मदद मिलेगी और वे अपनी बच्ची को बचा पाएंगे.

यह भी पढ़ें: सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मचारी के बकाया भुगतान में घूसखोरी का खुलासा, सुबह से जाल बिछाकर देर रात को की गई कार्रवाई

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य