विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत
बरही/डेस्क: चौपारण थाना क्षेत्र में एक बार फिर महाजाम की स्थिति बन गई है. दनुवा घाटी से लेकर गया रोड और बरही रोड तक लगभग 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं.
सिक्स लेन सड़क निर्माण कार्य के कारण आए दिन यहां जाम की समस्या बनी रहती है. आज लगे जाम में छोटी गाड़ी से लेकर बड़ी गाड़ियां तक सभी फंसी हुई है और चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम के कारण राहगीरों को सड़क पार करने में भी काफी दिक्कत हो रही है. बाइक सवारों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई घंटों से वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं. आए दिन लगने वाले इस जाम से लोग परेशान हैं.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: सोशल मीडिया ने मिलाया बिछड़ा परिवार, 20 दिन बाद विजयवाड़ा से मजदुर की सकुशल घर वापसी