CISF की बड़ी कार्रवाई

सीसीएल के लीज होल्ड क्षेत्र में 2.470 टन अवैध कोयला बरामद, तीन ड्रिल मशीनें, वाटर मोटर समेत खनन उपकरण जब्त

रोहिणी माइंस व राजधर साइडिंग में CISF की बड़ी कार्रवाई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सीसीएल के लीज होल्ड क्षेत्र में 2.470 टन अवैध कोयला बरामद, तीन ड्रिल मशीनें, वाटर मोटर समेत खनन उपकरण जब्त

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  सीसीएल के लीज होल्ड क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान लगातार जारी है.बुधवार को सीआईएसएफ की टीम ने एनके एरिया के रोहिणी माइंस के 09 नंबर फॉरेस्ट एरिया तथा पिपरवार के राजधर साइडिंग के आसपास अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की.रोहिणी क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान सीआईएसएफ ने 2.470 टन अवैध कोयला बरामद किया. इसके अलावा अवैध खनन में प्रयुक्त तीन ड्रिल मशीन, एक इलेक्ट्रिकल वाटर मोटर, पांच तसला, चार ट्यूब लाइट सहित अन्य खनन उपकरण जब्त किए गए. बरामद कोयले को नियमानुसार प्रबंधन को सौंप दिया गया, जबकि जब्त उपकरणों को मैक्लुस्कीगंज थाना में जमा कराया गया है.

इसी अभियान के तहत राजधर साइडिंग के आसपास अवैध रूप से रखे गए कोयले के खिलाफ भी कार्रवाई की गई. बरामद कोयले को राजधर साइडिंग लाकर अनलोड कराया गया. भारी बारिश के कारण सड़क और आसपास का क्षेत्र कीचड़ में तब्दील हो गया था, जिससे कोयला हटाने में लगी जेसीबी भी कीचड़ में फंस गई. टीम ने काफी मशक्कत के बाद जेसीबी को बाहर निकाला और कोयले को सुरक्षित रूप से साइडिंग में अनलोड कराया.सहायक कमांडेंट फैजान अहमद अंसारी के निर्देशन में हुई कार्रवाई में सहायक कमांडेंट मनोहर बरवाहा,निरीक्षक एलएस मिंज,पंकज झा,रश्मि सहित अधिकारी एवं रेड टीम शामिल रही.कमांडेंट अमित कुमार ने कहा कि सीसीएल के लीज होल्ड क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी.उन्होंने कहा कि अवैध कोयला खनन और कोयले के गैरकानूनी कारोबार के खिलाफ निगरानी एवं छापेमारी आगे भी जारी रहेगी. 

यह भी पढ़ें: यूजीसी के फैसले को वापस लेने समेत पांच मांगें नहीं मानी गईं तो आगे होगा उग्र आंदोलन - सवर्ण एकता मंच

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.