सामूहिक दुष्कर्म

चाईबासा: सामूहिक दुष्कर्म मामले में 5 दोषियों को 25 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया 30-30 हजार रुपये जुर्माना

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय की अदालत ने सभी 5 दोषियों को कड़ी सजा सुनाई है.

By : Dipali Kumari
चाईबासा: सामूहिक दुष्कर्म मामले में 5 दोषियों को 25 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया 30-30 हजार रुपये जुर्माना

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय की अदालत ने सभी 5 दोषियों को कड़ी सजा सुनाई है. कोर्ट ने सभी को 25-25 वर्ष कठोर कारावास और 30-30 हजार रुपये का जुर्माना लागाया है. गिरफ्तार आरोपियों में सिंगराय पुरती उर्फ पिंटु पुरती, हरिचरण पाडेया उर्फ लोकेया, हरिचरण पुरती उर्फ जरोय पुरती, चन्द्र पुरती उर्फ विशाल पुरती और सुलेमान पुरती उर्फ सोले शामिल है. 

यह मामला 22 सितंबर 2023 का है. मुफ्फसिल थाना अंतर्गत कातिगुटू गांव निवासी 5 लोगों पर महिला के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप दर्ज हुआ था. घटना के बाद चाईबासा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. अनुसंधान के दौरान सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों को एकत्र कर ठोस आधार पर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया.

गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर 13 अगस्त 2026 को  अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय, प. सिंहभूम, चाईबासा ने सभी आरोपियों को धारा 376(D) भा.द.वि.में दोषी पाया. न्यायालय ने सभी को 25 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई. साथ ही प्रत्येक पर 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया. जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा.

पुलिस प्रशासन ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है. इस फैसले से समाज में अपराधियों के लिए कड़ा संदेश गया है और पीड़िता को न्याय मिला है.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST की बड़ी कार्रवाई, 50 अधिकारियों की टीम ने की छापेमारी

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य