राहुल कुमार/न्यूज11 भारत
चंदवा/डेस्क: चंदवा प्रखंड में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत चंदवा थाना परिसर से हुई, जहां सुबह 8:45 बजे पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया.
इसके अलावा भाजपा कार्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ने ध्वजारोहण किया. वहीं चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नीलिमा कुमारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख मनीषा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया.
चंदवा पूर्वी पंचायत में मुखिया रंजीत चुनाव द्वारा ध्वजारोहण किया गया. वहीं चंदवा खेल मुख्य स्टेडियम में प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. इस अवसर पर कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत झांकियां भी निकाली गईं. कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.
यह भी पढ़े: पटना में तेज रफ्तार का कहर, दो कारों में जोरदार टक्कर