वन विभाग की कार्रवाई

बड़की सरिया में जंगल की जमीन अवैध रूप से चल रहा था बुलडोजर, जेसीबी को ग्रामीणों ने पकड़ा, वन विभाग ने दर्ज किया केस

जमीन पर अवैध कब्जा कराने वाले भू-माफिया तक पहुंचकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बड़की सरिया में जंगल की जमीन अवैध रूप से चल रहा था बुलडोजर, जेसीबी को ग्रामीणों ने पकड़ा, वन विभाग ने दर्ज किया केस

आदित्य पाण्डेय/ न्यूज11भारत

सरिया डेस्क : सरिया अंचल के बड़की सरिया मौजा स्थित सर्वोदय आश्रम रोड किनारे बीते शनिवार की देर रात  जंगल-जमीन को अवैध रूप से समतल कर रहे एक जेसीबी को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया. जांच के बाद वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण और बुलडोजर चलाने के आरोप में भारतीय वन अधिनियम की धारा 133C और 63 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. फॉरेस्टर के अनुसार, जेसीबी के मालिक का पता लगाने के लिए परिवहन विभाग को पत्र भेजा गया है ताकि जमीन पर अवैध कब्जा कराने वाले मुख्य भू-माफिया तक पहुंचकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके.

भू-माफियाओं की कारस्तानी से ग्रामीणों में आक्रोश

उल्लेखनीय है कि इस इलाके में लगातार भू-माफियाओं द्वारा रैयती और सरकारी जमीनों की अवैध घेराबंदी की शिकायतें आ रही थीं. रात में जेसीबी चलने की भनक मिलते ही प्रभावित रैयत और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए वाहन को जब्त करा दिया. इस घटना के बाद से क्षेत्र में भू-माफियाओं के बुलंद हौसलों और स्थानीय पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों के बीच भारी आक्रोश है.

यह भी पढ़ें: सरिया हाई स्कूल स्टेडियम में राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, दुमका की टीम बनी चैंपियन

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य