दावा-आपत्ति

भरनो प्रखंड के तुरीअम्बा पंचायत भवन में एसआईआर को लेकर लगा शिविर,ग्रामीणों ने दर्ज कराई दावा-आपत्ति

मतदाता सूची से संबंधित अपनी समस्याओं,त्रुटियों एवं दावे-आपत्तियों की जानकारी संबंधित कर्मियों को दी गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भरनो प्रखंड के तुरीअम्बा पंचायत भवन में एसआईआर को लेकर लगा शिविर,ग्रामीणों ने दर्ज कराई दावा-आपत्ति

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के तुरीअम्बा पंचायत भवन में मंगलवार को एसआईआर से संबंधित दावा-आपत्ति के निष्पादन को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर मतदाता सूची से संबंधित अपनी समस्याओं,त्रुटियों एवं दावे-आपत्तियों की जानकारी संबंधित कर्मियों को दी.शिविर में अंचल अधिकारी अविनाश कुजूर,प्रखंड प्रमुख पारस उरांव,मुखिया विनीता एक्का,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम समेत एसआईआर कार्य से जुड़े कर्मी मौजूद रहे.अधिकारियों एवं कर्मियों ने ग्रामीणों से प्राप्त दावा-आपत्तियों को सुना तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित कार्यों का निष्पादन किया.

शिविर के दौरान ग्रामीणों को एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई.ग्रामीणों से कहा गया कि मतदाता सूची में नाम,पता,उम्र अथवा अन्य किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से दावा-आपत्ति दर्ज कराएं,ताकि आवश्यक जांच के बाद सूची में सुधार किया जा सके.इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने दावा-आपत्ति से संबंधित फॉर्म भरकर संबंधित कर्मियों के समक्ष जमा किया.मौके पर मौजूद कर्मियों ने ग्रामीणों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग भी प्रदान किया.शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में एसआईआर से संबंधित कार्यों को सरल एवं सुगम बनाना तथा पात्र मतदाताओं को अपनी आपत्ति एवं दावे दर्ज कराने का अवसर उपलब्ध कराना रहा.

अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे मतदाता सूची से संबंधित अपने दावे एवं आपत्तियां निर्धारित समयावधि में दर्ज कराएं,ताकि एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को सही एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके.शिविर में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम,कांग्रेस कार्यकर्ता जुगल उरांव,अफजल खान,बीएलए-2 कृष्ण उरांव,पंचायत सचिव प्रवण लकड़ा,जेई सह पर्यवेक्षक ब्रजेश उरांव,रोजगार सेवक शिवदेव लोहरा सहित अन्य संबंधित कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में बंद अल्ट्रासाउंड व जांच मशीनें चालू कराने की मांग

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य