जमीन से निकला ‘बादल’! बहरागोड़ा में रहस्यमयी झाग ने खींचा लोगों का ध्यान, देखें Viral Video

By : Mansi Kumari
जमीन से निकला ‘बादल’! बहरागोड़ा में रहस्यमयी झाग ने खींचा लोगों का ध्यान, देखें Viral Video

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के बहरागोड़ा प्रखंड के मुड़ाकाटी गांव में नेशनल हाईवे-18 के किनारे शुक्रवार सुबह एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिला. यहां अचानक जमीन के नीचे से झाग जैसी सफेद परत निकलने लगी, जो दूर से बिल्कुल बादल जैसी दिख रही थी. इस अनोखी घटना को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालक भी गाड़ियां रोक कर इस नजारे को देखने लगे.

लोगों में अटकलों का दौर
गांव में फैली इस रहस्यमयी झाग को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. कोई इसे “बादल फटने” से जोड़ रहा है, तो कोई जमीन के अंदर गैस रिसाव की आशंका जता रहा हैं. वहीं कुछ लोग इसे किसी रासायनिक पदार्थ या लिक्विड के रिसाव से बनी झाग मान रहे हैं. सुबह से निकल रही यह झाग अब काफी हद तक कम हो चुकी है, लेकिन इसके कारण लोगों की जिज्ञासा और दहशत बनी हुई हैं.

प्रशासन की जांच शुरू
सूचना मिलते ही श्याम सुंदरपुर पुलिस और बहरागोड़ा के सीओ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. शुरुआती जांच में अधिकारियों ने संभावना जताई कि यह झाग किसी वाहन धोने या केमिकल युक्त गाड़ी से निकले पदार्थ की वजह से हो सकती हैं. फिलहाल सैंपल लेकर जांच की तैयारी की जा रही है, ताकि झाग की असली वजह का पता लगाया जा सके.

यह भी पढ़े: रांची: हरमू हाउसिंग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य