शोकसभा

सुदिव्य सोनू के निधन पर सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गिरिडीह में शोक सभा का आयोजन

परिसर में आयोजित संस्थान के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सुदिव्य सोनू के निधन पर सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गिरिडीह में शोक सभा का आयोजन

श्रीकांत/न्यूज11  भारत 

गिरिडीह/डेस्क: झारखंड सरकार के माननीय उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह विधायक रहे सुदिव्य कुमार सोनू का निधन 06 सितंबर 2026 को हो गया. इसको लेकर पूरे राज्य में शोक की लहर है उनके निधन के बाद कई स्थानों पर शोक व श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है .आज सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गिरिडीह में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. संस्थान परिसर में आयोजित शोक सभा में संस्थान के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए.

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक  विजय सिंह  ने अपने संबोधन में कहा कि, 'माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जी का आकस्मिक निधन झारखंड, विशेषकर गिरिडीह जिले के लिए एक अपूरणीय क्षति है. वे एक कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में दूरदर्शी सोच रखने वाले जनप्रतिनिधि थे. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री के रूप में तकनीकी शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की दिशा में उनके प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे.'

उन्होंने कहा कि गिरिडीह ने एक ऐसे जनप्रिय नेता को खो दिया है, जो समाज के सभी वर्गों के लोगों के सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहे. शिक्षा, युवा विकास एवं रोजगार के क्षेत्र में उनके विचार और प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे. शोक सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

यह भी पढ़ें: सुदिव्य सोनू के निधन पर झामुमो चंदवा प्रखंड समिति ने आयोजित की शोक सभा

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.