मां के इलाज के लिए बेटी ने डीसी से राशन कार्ड में नाम जोड़ने की लगाई गुहार

डीसी के जनता दरबार में आयी थी फरियाद लेकर<br/>

By : News11 Bharat
मां के इलाज के लिए बेटी ने डीसी से राशन कार्ड में नाम जोड़ने की लगाई गुहार

प्रियेश कुमार/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:    आदित्य रंजन के जनता दरबार में शुक्रवार को जिले भर से फरियादी आए. समस्याएं बताएं. आवेदन सौंपा और समाधान की गुहार लगाई. समाहरणाल में स्थित कार्यालय कक्ष में डीसी जनता दरबार का आयोजन किया था. इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं सुनीं एवं अश्वासन दिया कि उनकी सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जांच कर  समाधान कराया जाएगा.

जनता दरबार में गोविंदपुर  बहादुरपुर से आईं कंचन कुमार ओझा ने अपनी मां के कैंसर के इलाज हेतु राशन कार्ड में नाम जोड़ने तथा आयुष्मान कार्ड बनाने का  आवेदन सौंपा. कोलाकुसमा से आए युगल किशोर सिंह ने पिता के नाम के टाइटल में सुधार तथा जाति राजपूत अंकित  करने का आवेदन दिया. टुंडी से आए फागु सिंह ने कुबरीटांड मौजा में भूमि की दाखिल खारिज पर रोक लगाने का  आवेदन दिया. निरसा के विद्यासागर कॉलोनी से आए बसंत बर्मन ने खतियानी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जा को हटाने की मांग की.

इसके अलावा जमीन विवाद, अपार्टमेंट से संबंधित विवाद, सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने, आर्म्स लाइसेंस, आबुआ आवास, मकान आवंटन, बीपीएल कोटा से नामांकन, रैयती जमीन पर अवैध कब्जा, शिक्षा विभाग की जमीन की बाउंड्रीवाल समेत विभिन्न समस्याओं एवं शिकायत को अवगत कराया गया

यह भी पढ़ें: छह सालों से घाटशिला समेत पूरे झारखंड में विकास ठप, आदित्य साहू का झारखंड सरकार पर बड़ा हमला

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई