दर्दनाक सड़क हादसा

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 अंतर्गत खड़ार में नशे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो

नौडीहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 अंतर्गत खड़ार में नशे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 अंतर्गत खड़ार में बुधवार शाम करीब 4 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.मृतक नाम 28 वर्षीय जोगेश भुइया पिता शंभू भुइया छतरपुर थाना क्षेत्र के नेवारीबार निवासी के रुप मे हुई हैं 

घटना की सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमएमसीएच), मेदिनीनगर भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक अपने एक रिश्तेदार के यहां खड़ार आए हुए थे. वहां से बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक नशे की हालत में था.

यह भी पढ़ें: दुर्गापूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त ने शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर दिए निर्देश

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा के छात्र की भुवनेश्वर में संदिग्ध मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बहरागोड़ा के छात्र की भुवनेश्वर में संदिग्ध मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, भुवनेश्वर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा था सागर तोराई

पाकुड़ कोल रेलवे साइडिंग का पूर्व रेलवे की GM गीतिका पांडेय ने किया निरीक्षण, लोडिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

पाकुड़ कोल रेलवे साइडिंग का पूर्व रेलवे की GM गीतिका पांडेय ने किया निरीक्षण, लोडिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

जीएम ने महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए

सरायकेला जिला उपायुक्त ने किया कुकडु प्रखंड कार्यालय सह क्षेत्र भ्रमण और सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया

सरायकेला जिला उपायुक्त ने किया कुकडु प्रखंड कार्यालय सह क्षेत्र भ्रमण और सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया

पूरे परिसर व क्लास रूप का निरीक्षण कर छात्राओं से सीधा संवाद कर वोटर कार्ड आदि से संबंधित प्रश्नोत्तरी की व सही जवाब देने पर पुरस्कृत भी किया

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, प्रार्थियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल, कल फिर होगी सुनवाई

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, प्रार्थियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल, कल फिर होगी सुनवाई

JSSC CGL की परीक्षा को रद्द करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से जवाब दाखिल किया गया और उनकी ओर से बहस पूरी कर ली गई.

त्योहारों से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड बॉर्डर पर 6 भट्ठियां ध्वस्त

त्योहारों से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड बॉर्डर पर 6 भट्ठियां ध्वस्त

मौके से कुल 470 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, वहीं 23,000 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट किया गया.