रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी के इसरी बाजार में संतोष ज्वेलर्स में चोरों ने ग्रिल और शटर तोड़कर लाखों रुपए कि जेवरात को चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने दुकान में अंदर गए और बाद में दुकान का लॉकर को भी तोड़कर उसमें रखे सोना और चांदी के जेवरात सहित अन्य सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इधर घटना की जानकारी अगल-बगल के दुकानदारों ने दी है.
जब अगल-बगल के दुकानदार दुकान खोलने के लिए गए तो देखा कि संतोष ज्वैलर्स का ताला टूटा हुआ था और दुकान का शटर आधा गिरा हुआ था. जिसके बाद दुकान मालिक को घटना की जानकारी दी गई. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकान मालिक दुकान पहुंच कर इसकी जानकारी पुलिस को दी है. फिलहाल दुकान में 15 लाख रुपए की जेवरात सहित सोना चांदी चोरी होने की बात कही जा रही है. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद चोर अपने साथ दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा के डिभीआर को भी ले भागा है. फिलहाल पुलिस हरेक एंगल से मामले की जांच में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: सरायकेला: साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले जिले के नागरिक, शिकायत निष्पादन का मिला भरोसा